Delhi

Navratri 2023: जाने कब है शारदीय नवरात्रि की अष्टमी-नवमी ? जानिए शुभ समय और व्रत खोलने का समय

India News(इंडिया न्यूज़), Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। बता दें, इस साल 15 अक्टूबर से नवरात्रि 2023 का शुभारम्भ हो गया है। ऐसे में देशभर में मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियां जोरो पर हैं। चारों तरफ इस पावन पर्व को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, पूजा-पाठ से अलग लोग गरबा और डांडिया नाइट को लेकर भी बेहद उत्साहित हैं।

नवरात्रि 2023 की अष्टमी कब है

अष्टमी तिथि पर देवी महागौरी की पूजा करने की परंपरा है। इस साल अष्टमी तिथि 21 अक्टूबर को रात 09:53 बजे शुरू होगी और 22 अक्टूबर को शाम 07:58 बजे तक रहेगी। उदया तिथि मान्य होने के कारण अष्टमी तिथि 22 अक्टूबर 2023, रविवार को मनाई जाएगी। अष्टमी तिथि का कन्या पूजन शुभ समय: अष्टमी तिथि के दिन कन्या पूजन के लिए कई शुभ मुहूर्त होते हैं। जिसमें से एक सुबह 07:51 बजे से 09:16 बजे तक रहेगा। फिर सुबह 09:16 बजे से 10:41 बजे तक और 10:41 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक रहेगा। कन्या पूजन का दूसरा शुभ समय दोपहर 01:30 बजे से 02:55 बजे तक है।

कब है नवमी 2023

नवमी तिथि मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। इस वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 22 अक्टूबर 2023 को शाम 07:58 बजे से शुरू होगी और 23 अक्टूबर को शाम 05:44 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि मान्य होने के कारण नवमी तिथि 23 अक्टूबर 2023, सोमवार को मनाई जाएगी। चंद्र ग्रहण के बाद राहु का मेष राशि में गोचर, ज्योतिषी ने मेष राशि पर राहु के गोचर का फल बताया है। नवमी का कन्या पूजन मुहूर्त: नवमी का कन्या पूजन मुहूर्त प्रातः 06:27 बजे से प्रातः 07:51 बजे तक रहेगा. इसके बाद शुभ समय सुबह 09:16 बजे से 10:41 बजे तक है। नवमी तिथि के अन्य कन्या पूजा मुहूर्त दोपहर 01:30 बजे से 02:55 बजे तक, दोपहर 02:55 बजे से 04:19 बजे तक और शाम 04:19 बजे से 05:44 बजे तक हैं।

शारदीय नवरात्रि व्रत 2023 पारण समय

24 अक्टूबर 2023 को सुबह 06 बजकर 27 मिनट के बाद नवरात्रि व्रत खोला जाएगा. हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार व्रत नवमी तिथि समाप्त होने के बाद दशमी तिथि को ही खोलना चाहिए।

इसे भी पढ़े: Navratri Food: जीरे वाले आलू के बिना अधूरी है नवरात्रि थाली,…

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago