Delhi

Navratri Special: नवरात्रि में जन्मी कन्या का होता है मां दुर्गा से खास कनेक्शन, जानिए क्यों

India News(इंडिया न्यूज़), Navratri Special: नवरात्रि के नौ दिनों में घर-घर में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की पूजा की जाती है। अगर इस समय घर में कन्या का जन्म होता है तो वह बहुत शुभ और भाग्यशाली मानी जाती है।जब घर में किसी बच्चे का जन्म होता है तो पूरा घर बच्चे की हंसी से खुश हो जाता है। छोटे बच्चों को भगवान का उपहार माना जाता है। वहीं बेटियों को घर की लक्ष्मी कहा जाता है।

हिंदू धर्म में नवरात्रि का समय बहुत ही शुभ माना जाता है। नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2023 तक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि के दौरान बच्चे का जन्म बहुत शुभ होता है और ऐसे बच्चे बहुत भाग्यशाली होते हैं।किसी भी माह, दिन या पक्ष में बच्चे का जन्म शुभ होता है। लेकिन जन्म के समय ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति भी बहुत मायने रखती है। यदि किसी बच्चे का जन्म किसी शुभ नक्षत्र या ग्रह में होता है तो ऐसे बच्चे बहुत भाग्यशाली होते हैं।

नवरात्रि में जन्मी लड़की भाग्यशाली होती है

नवरात्रि में लड़के और लड़कियों दोनों का जन्म होता है। इस समय बच्चों का जन्म बहुत शुभ होता है। क्योंकि भक्तिमय माहौल और शुभ मुहुर्त में जन्म लेने के कारण इन पर मां दुर्गा की विशेष कृपा होती है। लेकिन अगर बात कन्या संतान की हो तो ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के शुभ समय में कन्या का जन्म विशेष शुभ साबित होता है। क्योंकि नवरात्रि देवी शक्ति का पर्व है।

अगर आपके घर में नवरात्रि के दौरान कन्या का आगमन हुआ है तो आप बहुत भाग्यशाली हैं और आपकी कन्या का भविष्य भी शुभ है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि में जन्म लेने वाली लड़की पर मां दुर्गा की विशेष कृपा होती है।

नवरात्रि में जन्मी कन्या कैसी होती है?

बुद्धि की धनी होती हैं: जिन लड़कियों का जन्म नवरात्रि में होता है वे बुद्धि की धनी होती हैं। मां भगवती की कृपा से ये लड़कियां हर क्षेत्र में सफलता हासिल करती हैं। साथ ही नवरात्रि में जन्म लेने वाली लड़कियां धार्मिक स्वभाव की होती हैं और धार्मिक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि होती है।

भाग्य की धनी: नवरात्रि के 9 दिनों में जन्मी लड़की न सिर्फ अपने लिए बल्कि परिवार के लिए भी भाग्यशाली साबित होती है। वह जीवन में ऐसे लक्ष्य हासिल करती है, जिससे परिवार का मान-सम्मान बढ़ता है।

इसे भी पढ़े: Navratri 2023: जाने कब है शारदीय नवरात्रि की अष्टमी-नवमी ? जानिए शुभ समय और.

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago