Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiNavy Is Increasing Its Strength : विभिन्न मिशनों को पूरा कर नौसेना...

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Navy Is Increasing Its Strength : विभिन्न मिशनों को पूरा कर नौसेना अपनी ताकत बढ़ा रही है। उक्त बातें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को यहां भारतीय नौसैनिक पोत (आईएनएस) वलसुरा को प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट्स कलर से सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना विभिन्न प्रकार के मिशन को पूरा करने के लिए अपनी ताकत का बढ़ा रही है। गौरतलब है कि किसी सैन्य इकाई को युद्ध और शांति दोनों की स्थिति में उसकी विशिष्ट सेवा के लिए प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान किया जाता है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दिया गया  गार्ड आफ आनर Navy Is Increasing Its Strength

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इस अवसर पर गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। कोविंद ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि भारतीय नौसेना समुद्री क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों की रक्षा कर रही है। सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति ने कहा कि यह बहुत ही गौरव की बात है कि नौसेना संकल्प और दृढ़ता के साथ हमारे समुद्री हितों की रक्षा के लिए सतत विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है।

राष्टÑपति ने कहा कि भारतीय नौसेना दीर्घकालिक योजनाओं को ध्यान में रखकर तथा विभिन्न मिशन को सफलता के मुकाम तक पहुंचाने के लिए अपना प्रयास निरंतर जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय नौसेना और आईएनएस वलसुरा के अधिकारियों और नाविकों को इसके लिए बधाई देता हूं। प्रेसिडेंट्स कलर पुरस्कार पाकर आईएनएस वलसुरा की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

आईएनएस वलसुरा है प्रमुख प्रशिक्षण पोत

Navy Is Increasing Its Strength

वर्ष 1942 में स्थापित की गई आईएनएस वलसुरा भारतीय नौसेना के लिए प्रमुख प्रशिक्षण पोत है। इसकी जिम्मेदारी भारतीय नौसेना, तटरक्षक और अन्य मित्र राष्ट्रों के अधिकारियों व नाविकों को इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, हथियार प्रणाली और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रशिक्षण देना है। जो अपना जिम्मेदारियों को बखुबी से अजांम दे रही है।

2001 में कच्छ में आए भूकंप में निभाई अहम भूमिका

Navy Is Increasing Its Strength

राष्ट्रपति ने गुजरात के कच्छ इलाके में 2001 में आए विनाशकारी भूकंप और हालिया बाढ़ के दौरान आईएनएस वलसुरा की सामुदायिक सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि आईएनएस वलसुरा अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में पूर्णत : सक्षम है। उन्होंने जामनगर के सामरिक महत्व का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जामनगर शहर महत्वपूर्ण औद्योगिक और आर्थिक केंद्र है। जामनगर में थल सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों सशस्त्र बल हैं। तीनों बलों की उपस्थिति से इसके सामरिक महत्व का पता चलता है। (Navy Is Increasing Its Strength)

Also Read : High Court Strict : अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ हाई कोर्ट सख्त

Also Read : Delhi riots 2020 : दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोनिया गांधी-राहुल गांधी, अनुराग ठाकुर और कपिल मिश्रा को भेजे नोटिस

Also Read : Hearing In High Court On May 10 : उच्च न्यायालय में एफबी-ट्विटर और गूगल की याचिकाओं पर 10 मई को सुनवाई

Also Read : Pradeep Runs On The Streets At Night To Fulfill His Dream : दिन को काम करने के बाद प्रदीप अपने सपने को पूरा करने के लिए रात को सड़को पर है दौड़ता

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular