होम / NCB ने अखिल भारतीय ड्रग्स रैकेट का किया भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

NCB ने अखिल भारतीय ड्रग्स रैकेट का किया भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

• LAST UPDATED : May 29, 2022

इंडिया न्यूज़, Delhi News : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को दावा किया कि उसने दिल्ली से पूरे नेटवर्क का संचालन करने वाले सरगना सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर अखिल भारतीय हेरोइन तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने आरोपियों से 34.9 किलोग्राम हेरोइन जब्त कर 5.8 लाख रुपये बरामद किए हैं।

बेंगलुरु जा रही एक महिला को गिरफ्तार किया गया था गिरफ्तार

24 मई को एनसीबी ने जिम्बाब्वे से बेंगलुरु जा रही एक महिला को गिरफ्तार किया था। एक अधिकारी ने कहा उसके पास से एक सूटकेस के झूठे तल में छुपाई गई लगभग सात किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। उसे उसके सहयोगी के साथ बेंगलुरु हवाई अड्डे से पकड़ा गया।

उनके पास से 6.89 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसी तरह की खेप वाली तीन और महिलाएं राजधानी एक्सप्रेस में सवार हुईं और बेंगलुरु से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। उन्हें मध्य प्रदेश के इटारसी के पास पकड़ा गया और 21 किलो हेरोइन बरामद की गई।

तीन और अफ्रीकी महिलाओं को पकड़ा गया

अधिकारी ने कहा सूचना के आधार पर टीम ने नाइजीरियाई सरगना और तीन अन्य अफ्रीकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया। आठ लोगों के अलावा तीन और अफ्रीकी महिलाओं को पकड़ा गया। सरगना एक भारतीय महिला को विदेश जाने के लिए महिला यात्रियों को संगठित करने के लिए कहता था जिसमें ड्रग्स छिपाकर सामान लाया जाता था।

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में करेंगे रैली

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox