होम / Delhi News: दिल्ली पुलिस का नया कैंपेन #AkeleNahinHainAap, इससे महिलाओं को मिलेगी अधिक जानकारी

Delhi News: दिल्ली पुलिस का नया कैंपेन #AkeleNahinHainAap, इससे महिलाओं को मिलेगी अधिक जानकारी

• LAST UPDATED : March 14, 2023

Delhi News:

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने “अकेले नहीं हैं आप” अभियान की शुरुआत की है। जो महिलाओं को उनके खिलाफ हो रहे अपराधों और उससे बचाव के उपायों को लेकर जागरूक करेगा। आपको बता दे इस अभियान के तहत घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर छेड़छाड़-यौन शोषण को झेल रही लड़कियों और महिलाओं से दिल्ली पुलिस संपर्क कर रही है। जानकारी के लिए बता दे दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को “अकेले नहीं हैं आप” अभियान की शुरुआत की है।

महिलाओं को दी अपराधों की जानकारी

आपको बता दे दिल्ली पुलिस ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के लिए इस अभियान की शुरूआत की है। जिसमें दिल्ली पुलिस ने महिलाओं को शिक्षिकाओं और महिला प्रोफेसरों से मुलाकात कराई है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, ‘जब हमने सर्वेक्षण किया तो पाया कि कई महिलाओं और लड़कियों को ये भी पता ही नहीं कि शिकायत कैसे की जाए। इसके आगे उन्होंने बताया कि, कई महिलाओं को पीछा करने, तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और ब्लैकमेल करने जैसे अपराधों की जानकारी ही नहीं है। उन्हें यह भी पता नहीं है कि लिव-इन रिलेशन में रहने के दौरान भी, किसी तरह की हिंसा होने पर पुलिस से संपर्क किया जा सकता है।

बात दे पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के दौरान, दिल्ली पुलिस महिलाओं और लड़कियों को घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, ऑनलाइन धोखाधड़ी और उत्पीड़न सहित विभिन्न प्रकारों के अपराधों के बारे में शिक्षित करेगी। ऐसा पहली बार हुआ कि इस अभियान के लिए ‘क्यूआर कोड’ दिया गया है, जिसे स्कैन करने पर दिल्ली पुलिस के यूट्यूब चैनल पर पहुंचा जा सकेगा।

“अकेले नहीं हैं आप”, आपके साथ है दिल्ली पुलिस

आपको बता दे दिल्ली पुलिस की जनसंपर्क अधिकारी सुमन नलवा ने कहा की, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया और यहां तक एफएम रेडियो विज्ञापनों में हमारा मुख्य ध्येय महिलाओं और लड़कियों को बताना है कि वो हमसे संपर्क कर सकती हैं और अगर वे लैंगिक अपराध का दंश झेल रही हैं तो अब वो अकेली नहीं हैं, दिल्ली पुलिस उनके साथ है।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली-NCR में ट्रैफिक पुलिस होली और शब-ए-बारात को लेकर हुई एक्टिव, पढ़ें ये एडवाइजरी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox