Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiNew Delhi: पेड़ पर चढ़ा नेपाली शख्स, टहनी टूटी तो पुलिस की...

New Delhi:

New Delhi: नई दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट बहुत ज्यादा भीड़भाड़ वाली मार्केट है। यहां पर रोजाना लगभग लाखों आते-जाते रहते है। आपको बता दे सरोजिनी नगर मार्केट में बुधवार को एक नेपाली शख्स पेड़ पर चढ़ गया। जिसके बाद उसने जमकर हंगामा काटा। दरअसल उसे बचाने के लिए लोग जाल लगाए नीचे खड़े होकर और जैसे ही वह नीचे गिरा तो अस्पताल पहुंचाना पड़ा।

पीपल के पेड़ पर चढ़ा युवक

आपको बता दे दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि बुधवार शाम लगभग 5 बजे एक शख्स जिसकी पहचान रेशम बहादुर सिलवाल है। जिसकी उम्र 52 वर्ष निवासी जिला ढाडिंग, नेपाल के रहने वाले के रूप में हुई। दरअसल रेशम बहादुर सरोजिनी नगर बाजार में आया और अचानक एक पीपल के पेड़ के ऊपर चढ़ गया। स्थानीय पुलिस और दुकानदारों ने उससे कई बार ऊपर न चढ़ने का अनुरोध किया, लेकिन वह पेड़ पर चढ़ता रहा।

एम्स ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज 

बता दे कि पुलिस स्टाफ द्वारा फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया और दोनों की मशक्कत के बाद भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हो रहा था। उसी समय अचानक वह आदमी पेड़ की पतली शाखाओं पर चढ़ने लगा जो अचानक टूट गई और वह पुलिस और दमकल कर्मचारियों के जाल पर गिर गया। उन्हें तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। विक्षिप्त शख्स का सरोजिनी नगर बाजार से कोई संबंध नहीं है।

 

ये भी पढ़े: गुजरात चुनाव की तारीखों के एलान से पहले ही कांग्रेस ने कसा चुनाव आयोग पर तंज, BJP ने किया वार

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular