होम / New Landfill Site : पूर्वी दिल्ली में नहीं बनने देंगे नई लैंडफिल साइट : दुर्गेश पाठक

New Landfill Site : पूर्वी दिल्ली में नहीं बनने देंगे नई लैंडफिल साइट : दुर्गेश पाठक

• LAST UPDATED : April 10, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

New Landfill Site : आम आदमी पार्टी (आप) ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम पर कूड़े का नया पहाड़ बनाने का आरोप लगाया है। आप ने इस प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की है। आप के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने केंद्र सरकार से नई लैंडफिल साइट के लिए गाजीपुर पेपरमिल की जमीन आवंटित करने की मांग की है।

भाजपा अब एक और नया कूड़े का देना चाहती है पहाड़ New Landfill Site

New Landfill Site

उन्होंने कहा कि दिल्ली को कूड़े के तीन बड़े पहाड़ देने के बाद भाजपा अब एक और नया कूड़े का पहाड़ देना चाहती है। यदि भाजपा इस प्रस्ताव को वापस नहीं लेती है तो विरोध प्रदर्शन के लिए हम सड़कों पर भी उतरने के लिए तैयार हैं।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि 2017 में मनोज तिवारी ने निगम चुनाव के दौरान कहा था कि यदि भाजपा जीतती है तो छह महीनों के अंतर्गत तीनों लैंडफिल साइट खत्म कर देंगे। यह भाजपा के मेनिफेस्टो में भी लिखा गया था। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि तीनों लैंडफिल साइट को खत्म करने की बजाय केंद्र सरकार से एक और जमीन की मांग की गई है, जहां पर नई लैंडफिल साइट बनाने की योजना है। (New Landfill Site)

Also Read : Banquet Hall Fire : पीरागढी चैक पर बैंक्वेट हॉल में लगी आग, मौके पर 12 गाड़ियां पहुंची

Connect With Us : Twitter | Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox