Friday, July 5, 2024
HomeDelhiNew Year 2024: नए साल पर PM मोदी ने देशवासियों को किया...

New Year 2024: नए साल पर PM मोदी ने देशवासियों को किया विश, राष्ट्रपति ने भी दिया ये खास मैसेज

India News(इंडिया न्यूज), New Year 2024: भारत समेत दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। रात 12 बजे से नए साल का जश्न शुरू हो गया है। देश के कई हिस्सों में लोग जश्न के मूड में हैं और इसे मना रहे हैं। लोग उत्साह के साथ नये साल का स्वागत कर रहे हैं। इसी मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को बहुत खास अंदाज में नए साल की शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं (New Year 2024)

साल 2024 आ गया है। नए साल के मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

नया साल सभी के लिए अद्भुत स्वास्थ्य लेकर आए: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल 2024 की बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।

राहुल गांधी ने किया ऐसे विश

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपनी मां सोनिया गांधी के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने नए साल की बधाई देते हुए लिखा, ‘नया साल आप सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि की यादें और भारत में न्याय और प्रेम की खुशी लेकर आए।’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी किया विश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को नए साल की बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘आप सभी को अंग्रेजी नववर्ष 2024 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’

इसे भी पढ़े:

 

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular