India News (इंडिया न्यूज़) : दिल्ली एम्स के एंडोस्कोपी रूम में आग लगने की खबर है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, आग दिल्ली AIIMS में D2, 2nd floor में लगी है। यहां से सभी लोगों को निकाला गया है। वहीँ दिल्ली अग्निशमन सेवा का कहना है कि 6 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं है।
#WATCH दिल्ली: एम्स के एंडोस्कोपी रूम में आग लगी। सभी लोगों को निकाला गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा का कहना है कि दमकल की 6 से अधिक गाड़ियां भेजी गईं हैं।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/oVG3TEDjmq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2023
दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
सामने आई ताजा जानकारी के अनुसार, दिल्ली एम्स के एंडोस्कोपी रूम में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग पर काबू पाने के साथ -साथ सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
ALSO READ ; सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल ने बदली ‘ट्विटर अकाउंट बायो’ ; ‘संसद के सदस्य’ के रूप में किया अपडेट