दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में दूसरे दिन भी अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि नरेला और पीतमपुरा में 45.3 डिग्री सेल्सियस और 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आयानगर में 44.4 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आसमान से बरस रहे आग के गोले

दिल्ली में भीषण गर्मी ने लोगों को बुरा हाल किया हुआ है। सोमवार को गर्म हवा और चिलचिलाती धूप में बाहर निकले लोगों ने बताया कि ये आसमान से गोले बरसने से कम नहीं थी। लोग लू के थपेड़ों से बचने के लिए अपना चेहरा ढक कर निकल रहे हैं।

मिलेगी राहत, IMD ने जताई बारिश की संभावना

भीषण गर्मी के बीच दिल्लीवासियों की कुछ दिनो के लिए राहत मिल सकती है। दरअसल, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन बाद बूंदाबांदी होने  के आसार हैं। मंगलवार को तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है, लेकिन मंगलवार रात को कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद तीन दिन तक हल्की वर्षा हो सकती है। ऐसे में तापमान में गिरावट हो सकती है।