Monday, May 20, 2024
HomeDelhiNoida: चलती स्कूटी पर अश्लीलता करने वाली लड़कियां अरेस्ट, पहले लग चुका...

Noida: चलती स्कूटी पर अश्लीलता करने वाली लड़कियां अरेस्ट, पहले लग चुका हजारों का जुर्माना

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Noida: नोएडा में जिन लड़कियों का स्कूटर पर स्टंट करने और अश्लील तरीके से होली खेलने का वीडियो वायरल हुआ था, ट्रैफिक पुलिस ने उनका 33 हजार रुपये का चालान काटा था। नोएडा पुलिस ने उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने का मामला दर्ज किया था। नोएडा पुलिस ने अब दोनों लड़कियों और एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

सभी आरोपी गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने वीडियो बनाने वाली प्रीति, विनीता और पीयूष को सेक्टर 15 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। होली के नाम पर इन तीनों ने सेक्टर 78 में अश्लील वीडियो बनाया था। इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 290, 294, 336, 337 के तहत एफआईआर दर्ज की। उन्हें आज ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़े: Cyber Fraud: जॉब के नाम पर महिलाओं के साथ धोखाधड़ी, सतर्क रहे कही आपके साथ…

होली के दिन हुआ था वीडियो वायरल

होली के दिन इन लड़कियों का स्कूटर पर अश्लील तरीके से होली खेलने का वीडियो वायरल हो गया था। इसमें दिख रहा था कि पीयूष नाम का लड़का स्कूटर चला रहा था, जबकि दोनों लड़कियां पीछे बैठकर अश्लील तरीके से एक दूसरे को रंग लगा रही थीं। इस दौरान वह अश्लील हरकतें भी कर रही हैं।

 एक दिन पहले भी ये वीडियो वायरल हुआ था

होली से एक दिन पहले वायरल हुए वीडियो में स्कूटर के पीछे बैठी लड़की स्कूटर चला रहे लड़के को रंग लगाती है। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से लड़की स्कूटर से गिर गई। ट्रैफिक विभाग ने इस स्कूटर पर कार्रवाई करते हुए 47,500 रुपये का चालान काट दिया।

ये भी पढ़े: Delhi: कोर्ट से केजरीवाल को राहत ! जानिए दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular