होम / Noida Transport: नोएडा में वाहन चालकों को बड़ी राहत, पिछले 3 साल में कटे सभी चालान होंगे माफ

Noida Transport: नोएडा में वाहन चालकों को बड़ी राहत, पिछले 3 साल में कटे सभी चालान होंगे माफ

• LAST UPDATED : October 21, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Noida Transport: नोएडा परिवहन विभाग के बाद अब ट्रैफिक पुलिस द्वारा काटे गए 17 लाख से ज्यादा चालान भी माफ होंगे। राज्य सरकार के निर्देश के बाद वाहनों का चालान माफ करने की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक यह आदेश सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा काटे जाने वाले चालान पर लागू हो रहा था, लेकिन अब यह ट्रैफिक पुलिस पर भी लागू होगा।

माफ़ हुए 17 लाख 89 हजार 463 चालान राशि

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 1 अप्रैल 2018 से 31 दिसंबर 2021 तक काटे गए कुल चालान में से 17 लाख 89 हजार 463 वाहनों की चालान राशि माफ कर दी जाएगी और चालान राशि शून्य कर दी जाएगी। ऐसे में जिन लोगों के वाहनों का इस दौरान चालान हुआ है, उन्हें इसे जमा नहीं करना चाहिए। शून्य चालान राशि का रिकॉर्ड उनकी ई-चालान वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ई-चालान की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2018 से शुरू हो गई है। पहले मैन्युअल तरीके से पर्ची काटकर चालान किए जाते थे। ऐसे में साल 2018 से 2021 के अंत तक 17 लाख 89 हजार 463 वाहनों के चालान रद्द किए जाएंगे।

सात लाख चालान जमा हो चुके हैं, उनका क्या?

अप्रैल 2018 से दिसंबर 2021 तक करीब 25 लाख वाहनों के ई-चालान बनाए गए। चालान मिलने के बाद करीब सात लाख वाहन चालकों ने अपने चालान की रकम जमा कर दी है। ऐसे में नियम के मुताबिक चालान की रकम जल्दी जमा करना करीब सात लाख लोगों की जेब पर भारी पड़ गया। अगर ये लोग इंतजार करते तो उन्हें भी आर्थिक फायदा होता।

इसे भी पढ़े: Delhi Premium Buses: घर बैठे बुक कर सकते है दिल्ली के प्रीमियम बस का…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox