Delhi

अब फ्लाइट्स में देरी पर पैसेंजर्स को SMS करेंगी एयरलाइंस, DGCA ने जारी की SOP

India News(इंडिया न्यूज़),DGCA : घने कोहरे के कारण दिल्ली से कई फ्लाइट की उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, कई फ्लाइट 10 से 12 घंटे लेट चल रही है, तो कई फ्लाइटों को देरी की वजह से रद्द करना पड़ा है। ऐसे में यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बता दें, फ्लाइट के लेट होने पर सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा भी किया। ऐसे में एविएशन रेगुलेटरी DGCA ने एयरलाइनों के लिए निर्देश (SOP) जारी किए हैं। जिसमें फ्लाइट्स की देरी के संबंध में यात्रियों को WhatsApp, SMS या E-Mail के जरिए भी जानकारी दी जाएगी।

भीड़भाड़ को देखते हुए DGCA ने कहा

बता दें, ये SOP, DGCA डायरेक्टर अमित गुप्ता की ओर से जारी की गई है। DGCA ने कहा है कि कोहरे के मौसम या प्रतिकूल मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ऐसी उड़ानों को समय पहले ही रद्द कर सकती हैं, जिनके लेट होने की आशंका है। इसके अलावा इस तरह की स्थिति के कारण 3 घंटे की अवधि से अधिक की देरी हो तो भी एयरलाइंस, फ्लाइट्स को रद्द कर सकती हैं, ताकि भीड़भाड़ को कम किया जा सके।

DGCA ने जारी किए ये अहम निर्देश:

  • डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने सभी एयरलाइन से एयरपोर्ट पर स्टाफ को संवेदनशील बनाने को कहा।
  • DGCA ने कहा कि एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे यात्रियों को उड़ान में देरी के संबंध में पहले से सूचना दें।
  • एयरलाइंस को अपनी उड़ानों की देरी के संबंध में सटीक Real Time की जानकारी साझा करनी होगी।
  • फ्लाइट में देरी, कैंसिल होने की जानकारी प्रभावित यात्रियों को SMS/WhatsApp और E-Mail के जरिए एडवांस में देनी होगी।
  • एयरपोर्ट पर एयरलाइन स्टाफ को ठीक तरीके से कम्यूनिकेट करने और उड़ान में देरी के बारे में यात्रियों को गंभीरता के साथ सही वजह बताना अनिवार्य है।
  • आदेश में यह भी कहा गया है कि, सभी एयरलाइंस को तत्काल प्रभाव से उपरोक्त SOP का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।

इसे भी पढ़े:

 

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago