Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiदिल्ली के सरकारी स्कूलों में पिछले सत्र के मुकाबले घटी 30 हजार...

India News (इंडिया न्यूज़) : दिल्ली के सरकारी स्कूलों के सत्र 2023-24 में छात्रों की संख्या 2022-23 के मुकाबले तीस हजार से ज्यादा घट गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, कोरोना महामारी के बाद वर्ष 2022 में सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की कुल संख्या 17,89,385 थी। जबकि वर्ष 2023 में छात्रों की संख्या घटकर 17,58,986 हो गई है। जो कि पिछले सत्र के मुकाबले 30,399 कम है। बता दें, दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत दायर आवेदन के जवाब में यह जानकारी दी है।

2022-23 के मुकाबले घटी छात्रों की संख्या

रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 1050 सरकारी स्कूल और 37 डॉ. बी आर आंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस स्कूल हैं। दिल्ली शिक्षा निदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी दिल्ली के सरकारी विद्यालयों में 2022-23 में छात्रों की संख्या 2,06,027 थी, जो 2023-24 में घटकर 1,99,730 हो गई है। वहीं, उत्तरपूर्वी दिल्ली के सरकारी स्कूलों में वर्ष 2023-24 में विद्यार्थियों की संख्या 2,86,298 है, जो 2022-23 में विद्यार्थियों की संख्या तीन लाख से ज्यादा थी।

नॉर्थ वेस्ट ए और मध्य दिल्ली में छात्रों की संख्या में मामूली बढ़त

आरटीआई से मिले जवाब में यह भी जानकारी मिली है, नॉर्थ वेस्ट ए और मध्य दिल्ली को छोड़कर सभी जिलों और क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में छात्रों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट ए में स्थित सरकारी विद्यालयों में वर्ष 2023-24 में विद्यार्थियों की संख्या 1,87,596 है जबकि 2022-23 में विद्यार्थियों की संख्या 1,81,450 थी।

also read ; बिना परमिशन के अनिल कपूर की आवाज़ और तस्वीर नहीं कर सकते यूज ; दिल्ली हाई कोर्ट ने इस्तेमाल पर लगाई रोक

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular