होम / नूपुर शर्मा को भाजपा ने पार्टी से किया निलंबित, नवीन जिंदल भी निष्कासित

नूपुर शर्मा को भाजपा ने पार्टी से किया निलंबित, नवीन जिंदल भी निष्कासित

• LAST UPDATED : June 5, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : भाजपा ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद साहब पर दिए गए विवादित बयान के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। शर्मा के बयान का मुस्लिम समुदाय ने भारी विरोध किया था। इसके साथ ही पार्टी ने भाजपा की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने के मद्देनजर की गई यह कार्रवाई

पार्टी ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणियों ने सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का काम किया है। भाजपा ने अपनी एक प्रवक्ता द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान से मचे बवाल को शांत करने के प्रयासों के तहत रविवार को कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धर्म के पूजनीय लोगों का अपमान स्वीकार नहीं करती। पार्टी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान से उपजे विवाद के बीच भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि उनकी पार्टी को ऐसा कोई भी विचार स्वीकार्य नहीं है, जो किसी भी धर्म या संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाए।

पार्टी की राय के विपरीत विचार रखना पार्टी के नियमों का है उल्लंघन

भाजपा की अनुशासनात्मक समिति की ओर से जारी एक पत्र में यह बताया गया है कि शर्मा ने विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की राय के विपरीत जाकर विचार रखे हैं, जो पार्टी के नियमों का उल्लंघन है। पत्र में कहा गया है कि आगे की जांच तक आपको पार्टी से तथा पार्टी की जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता की ओर से जिंदल को जारी एक पत्र में कहा गया है कि आपकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल समाप्त की जाती है और आपको पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

Also Read : रेवाड़ी में ऐतिहासिक होगा भारतेन्दु अलंकरण समारोह : हरिओम मित्तल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox