होम / दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले अधिकारी का हुआ निलंबन ; सीएम केजरीवाल ने लिया एक्शन

दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले अधिकारी का हुआ निलंबन ; सीएम केजरीवाल ने लिया एक्शन

• LAST UPDATED : August 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज) : राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर अपने ही दोस्त की 14 साल की बेटी के साथ कई महीनों तक कथित तौर पर रेप करने का आरोप लगा है। सबसे बड़े बात इस मामले में अधिकारी की पत्नी पर भी इस घटना में उसका साथ देने का आरोप लगा है। यह दिल दहला देने वाली घटना सामने के बाद दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

लड़की का बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई ; डीसीपी

दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले अधिकारी पर उत्तरी जिला डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है ‘उत्तरी जिले के बुराड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया था। 17 वर्षीय लड़की के पिता की मौत अक्टूबर 2020 में हो गई थी। बाद में लड़की को उसके मृत पिता के पारिवारिक मित्र के आवास पर भेज दिया गया, जो अब मामले में आरोपी (दिल्ली सरकार का अधिकारी) है। उसने बताया कि नवंबर-दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 में उसके स्थानीय अभिभावक (दिल्ली सरकार के अधिकारी) ने उसके साथ बलात्कार किया। जब उसने यह बात आरोपी की पत्नी को बताई तो महिला ने उसे धमकाया और उसका गर्भपात भी करा दिया। लड़की तनाव और दबाव में रही। घटना के बाद उसे पैनिक अटैक का भी सामना करना पड़ा। उसके इलाज के दौरान ये बात सामने आई। डॉक्टरों ने बताया कि लड़की बयान देने के लिए फिट नहीं है। लड़की का बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।’

दुष्कर्म करने वाले अधिकारी का हुआ निलंबन

आगे उन्होंने यह भी कहा है कि दिल्ली सरकार के एक अधिकारी पर अपने मृत दोस्त की नाबालिग बेटी से कई महीनों तक कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल के आदेश पर अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

दरिंदे की जल्द हो गिरफ्तारी ; स्वाति मालीवाल

बता दें, इस मामले में दिल्ली महिला की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। स्वाति मालीवाल ने कहा है कि दिल्ली में महिला एवं बाल विकास विभाग में उपनिदेशक पद पर बैठे एक सरकारी अधिकारी पर एक बच्ची के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है। दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया जा रहा है। जिसका काम बेटियों की सुरक्षा करना है वही दरिंदा बन जाएगा तो बेटियां कहां जाएंगी। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

also read ; महिला एवं बाल विकास विभाग में उपनिदेशक पद पर बैठे दरिंदे की जल्द हो गिरफ्तारी ; स्वाति मालीवाल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox