Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiपेट्रोल डालकर बुजुर्ग ने खुद को लगाई आग, मौत

- मृतक ने अपने सुसाइड नोट में इसका जिम्मेदार स्वयं को ही ठहराया है। पुलिस ने बताया कि मृतक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। जिससे उसकी मौत हो गई।

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

तिगड़ी थाना क्षेत्र के एक बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह जल गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान संगम विहार निवासी सुमेर सिंह (65) के रूप में हुई है। वहीं पुलिस को मौके से एक प्लास्टिक की बोतल में बचा हुआ पेट्रोल और सुसाइड नोट मिला है।

95 प्रतिशत जल जाने से हुई मौत

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम के करीब पांच बजे संगम विहार के ए-ब्लाक में एक व्यक्ति के आग से अपने आप को जला ली। मामले की सूचना मिलते ही तिगड़ी थाना मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा दिया। लेकिन शाम करीब नौ बजे अस्पताल प्रशासन ने 95 प्रतिशत शरीर के जल जाने से घायल की मौत होने की सूचना दी।

मृतक ने अपनी मौत को स्वयं को ठहराया है जिम्मेदार

पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक अपनी पत्नी के साथ रहता था। मौके से मिली पेट्रोलयुक्त बोतल व सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। सुसाइड नोट में मृतक ने इसका जिम्मेदार स्वयं को ही ठहराया है। पुलिस ने बताया कि मृतक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि अभी इसके कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले से संबंधित अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की तहकीकात कर रही है।

ये भी पढ़े BJP नेता तेजिंदर सिंह बग्गा को द्वारका कोर्ट मजिस्ट्रेट द्वारा मिली रिहाई, ख़ुशी में बांटी मिठाइयां

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular