Sunday, July 7, 2024
HomeDelhi"भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सभी जिलों...

India News (इंडिया न्यूज) : राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” के एक साल पूरे होने पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजधानी के सभी जिलों में 7 सितंबर को रैलियां आयोजित करेगी। प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली के नेतृत्व में दिल्ली के सभी 14 जिलों में पार्टी रैलियां आयोजित होंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक मुकेश शर्मा के अनुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उस दिन शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच यह रैलियां आयोजित की जाऐंगी। इन रैलियों में अरविन्दर सिंह लवली के अलावा पार्टी के पर्यवेक्षक व वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

कांग्रेस कार्यकर्त्ता करेंगे पदयात्रा और रैलियां

हाथों में तिरंगे झंडे लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पदयात्रा और रैलियों में प्रेम सद्भाव, सामाजिक सौहार्द, शांति, एकता व अखंडता के संदेश को सभी दिल्लीवासियों तक पहुचाऐंगे। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में इन रैलियों की तैयारियों के लिए बैठकें आयोजित की जा रही है। रैली में राहुल गांधी जी की भारत जोड़ों यात्रा के प्रतीक चिन्ह वाले प्ले कार्ड व होर्डिग बड़े पैमाने पर तैयार किए गए है, जिनको कार्यकर्ता अपने हाथों में लेकर चलेंगे। रैलियों में सभी धर्म व जातियों के अलावा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी शामिल होने का आग्रह किया गया है।

कांग्रेस यहां करेगी रैली का आयोजन

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दिल्ली कांग्रेस इसी सिलसिले में नई दिल्ली के कनॉट प्लेस से यात्रा निकालना चाहती थी, जिस सिलसिले में मैंने स्वयं नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त से फोन पर विस्तार से चर्चा की, परंतु जी-20 सम्मेलन व सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रदेश कांग्रेस को इसकी इजाजत नही दी गई, लिहाजा प्रदेश कांग्रेस ने यह तय किया है कि सिर्फ़ नई दिल्ली जिला पुलिस के क्षेत्र में पार्टी रैली आयोजित नहीं करेगी, लेकिन, कांग्रेस पार्टी के नई दिल्ली जिले में रैली आयोजित की जाएगी।

also read ; दिल्ली मेट्रो ने तोडा अपनी ही पुराना रिकॉर्ड ; चार सितंबर को सर्वाधिक 71.03 लाख लोगों ने किया सफर

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular