Sunday, July 7, 2024
HomeDelhi14 वर्षीय लड़की के बलात्कार और हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक 14 वर्षीय लड़की के बलात्कार और हत्या के आरोप में 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद उसे शाहपुर गढ़ी के जंगल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान हरदोई निवासी सुनील के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि उन्हें 15 फरवरी को पीड़िता के पिता से नरेला औद्योगिक क्षेत्र से उसकी बेटी के अपहरण की शिकायत मिली थी। इसके बाद मामला दर्ज किया गया।

गोबर के ढेर के नीचे लापता लड़की का मिला शव

19 फरवरी को पास के सन्नोथ गांव के एक दुकानदार ने पीसीआर कॉल की थी। उसने पुलिस को सूचित किया कि कुछ दिनों के लिए वह किसी काम से झांसी गया था। उसने लौटकर अपनी दुकान खोली तो उसमें से कुछ दुर्गंध आ रही थी। पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और उसे बोरियों में रखे गाय के गोबर के ढेर के नीचे लापता लड़की का आंशिक रूप से क्षत-विक्षत शव मिला। दुकानदार ने यह भी कहा कि उसका मजदूर सुनील गायब था।

घटना के बाद सुनील मौके से फरार

जांच के बाद पुलिस ने 21 फरवरी को एक सचिन को गिरफ्तार किया, जब वह मुंबई भागने की कोशिश कर रहा था। उसने पुलिस को बताया कि वह सुनील के साथ शराब पी रहा था। उनमें से एक ने उस लड़की को देखा जो उसके घर के बाहर थी। वे किसी बहाने युवती को सुनील के कार्यालय ले गए और उसके साथ मारपीट की। इस डर से कि पीड़िता अपनी पहचान बता देगी । आरोपी ने उसके पहने हुए ‘पलाज़ो’ से उसका गला घोंट दिया। एक अधिकारी ने कहा घटना के बाद सुनील मौके से फरार हो गया।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) बृजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि 2-3 मई की दरमियानी रात उन्हें सूचना मिली कि सुनील शाहपुर गढ़ी वन क्षेत्र से किसी से मिलने आएगा। “दोपहर करीब 2 बजे उन्हें अलीपुर-नरेला रोड से शाहपुर गढ़ी केमिकल मार्केट रोड आते देखा गया।

अचानक पिस्टल निकालकर टीम पर चलाई गोली

पुलिस ने सुनील को रुकने के लिए कहा लेकिन वह भागता रहा। पुलिस पार्टी ने फिर उसे रुकने और सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने अचानक पिस्टल निकालकर टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिसकर्मियों ने भी फायरिंग की और एक गोली आरोपी के दाहिने घुटने के पास लगी। फिर उसे पकड़ लिया गया, पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बलात्कार करने और हत्या की बात स्वीकार की है।

ये भी पढ़े खुल गया देश का सबसे बड़ा LIC IPO, आईपीओ अप्लाई करते समय रखे इन बातों का ध्यान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
- Advertisement -
Mohit Saini
Mohit Sainihttps://indianews.in/author/mohit-saini/
??????? ?? ????? ???? ?? ??????? ??????.
RELATED ARTICLES

Most Popular