Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiOperation Ajay: इजरायल से भारतीयों को सुरक्षित ला रहा ऑपरेशन 'अजय', इतने...

India News(इंडिया न्यूज़), Operation Ajay: इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के कारण भारत को वहां मौजूद अपने नागरिकों की चिंता सता रही है। भारत ने इजरायल से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया है। इस निकासी अभियान के तहत इजराइल से भारतीयों का दूसरा बेड़ा दिल्ली पहुंच गया है। 235 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष विमान दिल्ली पहुंच गया है। विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह नागरिकों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद हैं।

दूसरी फ्लाइट में शामिल थे 235 नागरिक

भारतीय नागरिकों के दूसरे जत्थे में दो नवजात शिशुओं सहित 235 नागरिक शामिल थे। शुक्रवार (13 अक्टूबर) को उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। विमान ने स्थानीय समय के मुताबिक रात 11 बजे इजराइल से उड़ान भरी थी। इससे एक दिन पहले 212 भारतीयों को विशेष विमान के जरिए भारत लाया गया था। भारत ने गुरुवार को ऑपरेशन अजय की घोषणा की। इसका मकसद इजराइल में रह रहे भारतीयों की सुरक्षित वापसी है।

शनिवार को भी कार्रवाई जारी रहेगी

इजराइल में भारतीय दूतावास ने कहा है कि भारतीय नागरिकों को निकालने की प्रक्रिया शनिवार (14 अक्टूबर) को भी जारी रहेगी। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘दूतावास ने आज विशेष उड़ान के लिए पंजीकृत भारतीय नागरिकों के अगले बैच को ईमेल किया है। बाद की उड़ानों के लिए अन्य पंजीकृत लोगों को एक संदेश भेजा जाएगा। यात्रियों का चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जा रहा है। इसके लिए यात्रियों को अपनी जानकारी दूतावास के डेटाबेस में फीड करनी होगी।

इज़राइल में कितने भारतीय रहते हैं?

इजराइल में रहने वाले भारतीयों की संख्या 18000 है। इनमें से ज्यादातर छात्र, आईटी पेशेवर और हीरा व्यापारी शामिल हैं। भारत लौट रहे लोगों को वापस लाने का खर्च सरकार खुद उठा रही है। भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि हमास ने गाजा पट्टी से इज़राइल पर हमला किया था। पिछले एक हफ्ते से इजराइल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है।

इसे भी पढ़े:India Canada Dispute: ‘बढ़ती आर्थिक शक्ति है भारत, मजबूत है राजनीतिक…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular