Categories: Delhi

दिल्ली में बढ़ रहा गर्मी का प्रकोप, सोमवार से बदल सकता है दिल्ली का मौसम

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

दिल्ली में फिर से गर्मी का प्रकोप उपर की तरफ जाता नजर आ रहा है। बीते बुधवार से सूरज की कड़कती धूप ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। गर्मी के प्रकोप के साथ साथ लोगों की परेशानियां का भी बढ़ा रही हैं। कल से यानी शुक्रवार से दिल्ली लू की चपेट में आता दिखाई पड़ सकता है। भीषण तरीके से चल रही लू का यह प्रकोप रविवार तक जारी रहने वाला है। सोमवार से वेस्टर्न हवाओं के चलने की वजह से राजधानी के तापमान फिर से कुछ कम होता दिखाई देने वाला है।

बुधवार से दिल्ली के तापमान में वृद्धी होकर 41.4 डिग्री तक पहुंच गया

बीते बुधवार से दिल्ली के तापमान में वृद्धी होकर 41.4 डिग्री तक पहुंच गया है। यह तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक चल रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 3 डिग्री अधिक ही दिखाई पड़ रहा है। हवा में नमी का स्तर 39 से 65 प्रतिशत तक बन रहा है।

राजधानी की जिन जगहों पर तापमान 41 डिग्री से उपर है, उनमें पालम 41.8 डिग्री, आया नगर 41.7 डिग्री, नजफगढ 43.3 डिग्री, रिज 41.3 डिग्री, गुरुग्राम 43.2 डिग्री, जाफरपुर 42.7 डिग्री, मंगेशपुर 42.7 डिग्री, नोएडा 41.6 डिग्री, पीतमपुरा 42.2 डिग्री और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 42.2 डिग्री शामिल हैं।

13 से 15 मई तक लू का प्रकोप

गुरुवार को आसमान साफ रहने वाला है। धूप की चमक काफी तेज होगी। उच्चत्म तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रहने के आसार है, इसके बाद 13 से 15 मई तक लू का प्रकोप छाने वाला है। इसके बाद 16 मई को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर राजधानी में दिखाई देने वाला है। इसकी वजह से दिल्ली में बादल छाएंगे। तापमान करीब 1 से दो डिग्री तक कम हो सकते हैं। 17 मई तक तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

ये भी पढ़े : दिल्ली को वापिस मिला एक नए अंदाज में दिल, जानिए क्या खास है इस दिल में

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

Amit Gupta

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago