होम / पंडित भजन सोपोरी का 74 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

पंडित भजन सोपोरी का 74 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

• LAST UPDATED : June 3, 2022

इंडिया न्यूज़, Pandit Bhajan Sopori death News : संगीत की दुनिया में हमे दिन – प्रतिदिन दुःख की ख़बरें आ रही है। 29 मई को पंजाबी सिंगर सिधु मूसेवाला की हत्या कर दी गई। फिर जाने माने गायक केके जो बहुत समय से बीमार थे उनका निधन हो गया और पंडित भजन सोपोरी से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि उनका 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सपोरी जी का निधन गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में हुआ है। वह लंबे समय से बिमार चल रहे थे। अभी कुछ समय ही संतूर वादक शिव कुमार शर्मा का भी निधन हुआ था। शिव कुमार शर्मा के निधन से लोगो को बहुत दुःख हुआ।

कौन थे भजन सोपोरी

Pandit Bhajan Sopori Death At Age Of 74

भजन सोपोरी बहुत अनुभवी एवं जाने माने संतूर के वादक मने जाते है। उनका पूरा नाम भजन लाल सोपोरी था। उनके परिवार में दादा जी का नाम एससी सोपोरी और पिता का नाम एसएन सोपोरी था। इनका जन्म वर्ष 1948 में हुआ। इनका जन्म श्रीनगर में हुआ था। इन्होने अंग्रेजी विषय में एम ए की थी। इसके आगे की पढाई विदेश में की और उन्होंने वाशिंगटन विश्वविद्यालय से पश्चिमी शास्त्रीय संगीत की पढ़ाई की। जिसके बाद वो संतूर वादक कला में शामिल हो गए। भजन सोपोरी जाने माने सूफियाना घराना से संबंध रखते है। भजन सोपोरी जी ने रागों की भी रचना की है। पहला है राग लालेश्वरी, दूसरा राग पटवंती और तीसरा राग निर्मल रंजनी है।

भजन सोपोरी जी का योगदान

इन्होने फार म्यूजिक एंड परफार्मिंग आटर्स सोपोरी अकादमी की संस्थापना की। उन्होंने अनेक भाषाओं के गीतों के लिए संगीत तैयार किए। ये ऐसे कलाकार रहे जिन्होंने संस्कृत, अरबी, फारसी अन्य भाषाओं में गीतों के लिए संगीत तैयार किया है। इन्होने चार हजार से अधिक भाषाओं में गीतों के लिए संगीत तैयार किया है। वह बहुत समय से बीमार थे। आज उनका निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे संगीत जगत में शोक की लहर फेल गई है। उनका जाना संगीत की दुनिया को एक बड़ा गम दे गया। अभी कुछ समय ही संगीत की दुनिया से जुड़े दो नाम केके और सिधु मूसेवाला अलवीदा कह गए।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox