Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiइस दिन परिणय सूत्र में बढ़ेंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा; परिवार...

India News (इंडिया न्यूज़) : आप नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति की शादी 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में बड़े शान शौकत के साथ होने जा रही है। सामने आई जानकारी के अनुसार, शादी का पूरा कार्यक्रम राजस्थान के जिला उदयपुर के लीला पैलेस में रखा गया है। 23 सितंबर से विवाह की रस्मों की शुरुआत हो जाएगी। दोपहर बाद उक्त पैलेस में मेहमानों के लिए लंच की व्यवस्था रहेगी। शाम को संगीत सेरेमनी होगी, जिसकी थीम 90s बेस्ड होगी।

इसके अगले दिन यानी 24 सितंबर को राघव चड्ढा बारात लेकर पहुंचेंगे। वरमाला का समय दोपहर 3.30 बजे रखा गया है। इसके आधे घंटे बाद ही 4 बजे दोनों अपने परिवारों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। शाम 6:30 बजे का समय विदाई का रखा गया है। वहीं इसी दिन रात को 8.30 बजे रिसेप्शन का प्रोग्राम रखा गया है।

राघव ने परिणीति को बताया भगवान का बड़ा आशीर्वाद

मालूम हो, एक इंटरव्यू के दौरान राघव चड्ढा ने अपने और परिणीति के रिश्ते के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। राघव ने कहा है कि ‘हम जैसे भी मिले, यह बहुत जादुई और मिलने का बहुत ऑर्गैनिक तरीका था। इसके लिए मैं भगवान को रोजाना शुक्रिया बोलता हूं कि उन्होंने मेरी जिंदगी में परिणीति को भेजा। बहुत बड़ी ब्लेसिंग है। और मैं बहुत खुश हूं कि वह मेरे साथ मेरे पार्टनर के तौर पर है।

13 मई को दोनों की हुई थी सगाई

बता दें, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने 13 मई को सगाई की थी। इनकी सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी, जिसे फूलों और लाइटों के साथ सजाया गया था। सगाई के मौके पर जिस तरह परिणीति के बांद्रा स्थित घर को सजाया गया है, उसी तरह राघव के दिल्ली स्थित घर को भी रोशनी और फूलों से सजाया गया था। प्रियंका चोपड़ा से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, शिवनेता नेता आदित्य ठाकरे तक उनकी सगाई में पहुंचे थे।

also read ; शादी से पहले राघव चड्ढा ने अपने प्यार पर की खुलकर बात ; ‘परिणीति को बताया भगवान का आशीर्वाद

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular