Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiParliament: हमारी सोच से परे उसने काम किया...', स्प्रे कर रहे...

हमारी सोच से परे उसने काम किया...', स्प्रे कर रहे आरोपी को दबोचने वाले सांसद ने बताया

India News ( इंडिया न्यूज ) New Delhi: आज संसद की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा चूक सामने आया है। लोकसभा के कार्वाही के वक्त दो व्यक्ति दर्शक दिर्धा से कुद गए और दोनों शख्स एक बेंच से दूसरे बेंच की ओर भागने लगे। इस दौरान दोनों में से एक व्यक्ति ने पीले रंग की गैस स्प्रे कर दी। जिसके बाद संसद में अफरा-तफरी मचने लगी। लेकिन इसी बीच बसपा संसद मलूक नागर ने कुछ सांसदों के साथ मिलकर दोनों शख्स को पकड़ लिया। फिर सिक्योरिटी भी वहां आ गई और दोनों को अपने साथ ले गई।

सांसद ने बताया पूरा वाक्या

सांसद मलूक नागर ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शुन्य कॉल में केवल पांच मिनट का ही वक्त था। तब इसी दौरान पीछे से धड़ाम सी आवाज आई। जब मैं पीछे मुड़ा तो देखा कि एक शख्स कूद कर नीचे आ रहा है। इस दौरान दूसरा व्यक्ति भी नीचे आ गया। इसी बीच मैं और कुछ सांसद मिलकर उसे पकड़ने के लिए दौड़े। तब एक युवक ने जुता निकाल लिया। हमें लगा कि वो जूते से हमें मारेगा। लेकिन तभी हमलोगों ने सोचा कि वो कोई हथियार न निकाल ले , हमलोगों ने फौरन ही उसे पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने स्प्रे भी कर दिया, जिससे चिंगारी उठने लगी और धुआं-धुआं होने लगा। सभी लोग उस समय मुह ढक कर भागने लगे।

ALSO READ : संसद की विजिटर गैलरी में प्रवेश पर रोक, सुरक्षा में सेंधमारी के बाद स्पीकर का निर्णय

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular