Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiदिल्ली मेट्रो में लड़के की करतूत से शर्मसार हुए लोग, लड़की के...

इंडिया न्यूज, Delhi metro latest news: दिल्ली मेट्रो में इन दिनों अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिल रही है। कुछ ऐसी घटनाएं हैं जिसे देख आप हंसी नहीं रोक पाते तो कुछ आपकों शर्मसार भी करती है। इसी तरह की एक घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान महिला सहयात्री के पास बैठ कर अश्लील हरकत करते देखा गया। जिसमें वह अपने फोन में वीडियो देख अपने प्राइवेट पार्ट को छू रहा(मास्टरबेट) था। घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पहले भी सामने आ चुकी है अजीबोगरीब घटनाएं

ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि किसी वीडियो की वजह से दिल्ली मेट्रो चर्चा में है। इससे पहले कभी दिल्ली मेट्रो में बिकनी पहने लड़की का वीडियो वायरल होता है, तो कभी लड़के स्कर्ट पहनकर मेट्रो में सफर करते नजर आए। इसके अलावा लाइक और फालोवर्स बढ़ाने के लिए मेट्रो में रील्स बनाने का वीडियो वायरल होता है।

वीडियो की जांच जारी

हालांकि, दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की है।डीसीपी मेट्रो का इस वीडियो को लेकर कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं है। इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि हाल ही में दिल्ली मेट्रो से जुड़ी बिकनी गर्ल का वीडियो वायरल हुआ था। बिकिनी गर्ल के बाद मेट्रो में स्कर्ट ब्यायज का वीडियो वायरल हुआ।

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular