होम / दिल्ली दंगे का आरोपी एवं पुलिस पर बंदूक तानने वाले शाहरुख पठान के जेल से बाहर आते ही लोगों ने किया स्वागत

दिल्ली दंगे का आरोपी एवं पुलिस पर बंदूक तानने वाले शाहरुख पठान के जेल से बाहर आते ही लोगों ने किया स्वागत

• LAST UPDATED : May 27, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : दिल्ली दंगे का आरोपी एवं पुलिस पर बंदूक तानने वाले शाहरुख पठान के जेल से बाहर आते ही लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान आरोपी हाथ हिलाकर लोगों के अभिवादन का जवाब भी दे रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली दंगे का आरोपित शाहरुख पठान जेल से बाहर आया तो उसके स्वागत के लिए भीड़ उसके घर के बाहर भारी संख्या जुट गई। जिसका जवाब उसने हाथ हिलाकर लोगों के अभिवादन को स्वीकार किया।

23 मई को चार घंटे के लिए पैरोल पर मिली थी रिहाई

गौरतलब है कि राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर और नागरिकता संशोधन कानून के विरोधी प्रदर्शनों के दौरान एक पुलिसकर्मी पर बंदूक तानने वाले आरोपी शाहरुख पठान का 23 मई को अपने आवास पर पहुंचने पर 4 घंटे की पैरोल के दौरान स्वागत किया गया। उसे अपने बीमार पिता से मिलने के लिए पैरोल मिली थी। वीडियो देखकर यह सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि शाहरुख पठान पुलिसकर्मियों के साथ कहीं जा रहा है और उसके आसपास भीड़ जमा है। यह वीडियो 23 मई 2022 का है।

बीमार पिता से मिलने के लिए किया गया था रिहा

उस दिन शाहरुख पठान को 4 घंटे की कस्टडी परोल पर रिहा किया गया था। शाहरुख पठान को यह परोल उसके बीमार पिता से मिलने के लिए मिली थी। अब उसे वापस जेल भेज दिया गया है, फिलहाल वह जेल में ही है। ज्ञात हो कि 22 से 24 फरवरी के दौरान उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगे हुए थे। उक्त दंगे के दौरान सुरक्षा में जुटे दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल दीपक दहिया पर बंदूक तानने की शाहरुख पठान की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुईं थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

अदालत ने आरोपित को अंतरिम जमानत देने से किया था इनकार

गौरतलब है कि मार्च माह में दिल्ली की एक अदालत ने जाफराबाद इलाके में फायरिंग करने और दिल्ली पुलिस के जवान पर बंदूक तानने के आरोप में शाहरुख पठान को अंतरिम जमानत देने से मना कर दिया था। कोर्ट में शाहरुख पठान ने अपने पिता की एंजियोग्राफी के आधार पर 20 दिन की अंतरिम जमानत मांगी थी। लेकिन कोर्ट ने उसे अपने पिता की कोरोनरी एंजियोग्राफी में भाग लेने के लिए जीबी पंत अस्पताल ले जाने के लिए हिरासत में पैरोल दी थी। आरोपित को यह पैरोल 22 मार्च, 2022 को दी गई थी। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटे में आये 403 नए मामले

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox