होम / फिटनेस पसंद लोगों को तेजी से बढ़ रहा है योग की ओर रुझान

फिटनेस पसंद लोगों को तेजी से बढ़ रहा है योग की ओर रुझान

• LAST UPDATED : June 20, 2022

इंडिया न्यूज, New delhi news : फिटनेस पसंद लोगों को योग की ओर रुझान तेजी से बढ़ रहा है। भारत में फिटनेस पसंद लोग इंटरनेट पर जिन तरीकों के बारे में खोज रहे हैं, उनमें योग से जुड़ी जानकारी सबसे अधिक है। पिछले ढाई साल में योग के बारे में वेबसाइटों से जानकारी जुटाने वाले भारतीयों की संख्या करीब ढाई गुना बढ़ गई है।

लोगों ने सबसे ज्यादा नजदीकी कक्षाओं के बारे में किया सर्च

गूगल ट्रेंड के आकड़ों के अनुसार, फिटनेस से जुड़ी जानकारी खोज रहे लोगों ने इंटरनेट पर सबसे अधिक अपने नजदीकी योगा कक्षाओं के बारे में सर्च किया। ये आंकड़े जनवरी 2018 से लेकर जून 2022 तक की अवधि की हैं। इन आंकड़ों से पता चलता है कि योगा के बाद युवाओं का सबसे अधिक रूझान जिम और जुम्बा (डांस वर्कआउट) को लेकर रहा।

जापान में भारतीय शैली का योग हो रहा है लोकप्रिय

जापान के योगा जर्नल में प्रकाशित एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, साल 2017 तक वहां 77 लाख लोग योगाभ्यास करते थे। लेकिन गत तीन वर्षों के अंदर यह लगभग दोगुना हो गया। वर्ष 2020 में जारी आकड़ों के अनुसार जापान का योगा उद्योग, 260 अरब येन (2.4 अरब डॉलर) के वार्षिक राजस्व वाला विशाल बाजार बन चुका है। यहां भारतीय परंपरा में लोकप्रिय शैली के योग अभ्यासों को वरीयता दी जाती है। भारत के कई योग प्रशिक्षक जापान में योगा कक्षाएं चलाते हैं।

साढ़े तीन करोड़ अमेरिकी करते हैं योगा

अमेरिका के योग एलायंस के जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, योगा की लोकप्रियता अमेरिका में तेजी से बढ़ रही है। इस समय करीब 3.6 करोड़ से अधिक अमेरिकी लोग योग का अभ्यास करते हैं। 4 वर्षों के भीतर इस संख्या में 50% से अधिक की वृद्धि हुई है। यहां लगभग एक लाख योग शिक्षक भी पंजीकृत हो चुके हैं। लॉस एंजेलिस में दो साल पहले स्थापित विवेकानंद योगा विश्वविद्यालय भारत के बाहर स्थित पहला योग विश्वविद्यालय है।

योग ब्रिटेन में जीवनशैली का बन गया है हिस्सा

फाइंडर संस्था की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार योग उद्योग से 2020 में 926 मिलियन पाउंड से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। जो एक साल पहले (875 मिलियन) से 6% अधिक था। यूके में 10 हजार से अधिक योग शिक्षक हैं, और इनका औसत वेतन 27.54 पाउंड प्रति घंटा है। प्रत्येक सप्ताह 460,000 से अधिक लोग योग कक्षाओं में हिस्सा लेते हैं। रिपोर्ट की माने तो जिस गति से ब्रिटेन में योगा का क्रेज बढ़ रहा है उससे आने वाले दिनों में यह सबसे लोकप्रिय उद्योग होगा। लोग अब इसे अपने जीवनशैली का जरूरी हिस्सा मान रहे हैं।

जर्मनी में 25 लाख लोग हैं योग के मुरीद

सवा आठ करोड़ की जनसंख्या वाले जर्मनी में लगभग 25 लाख लोग नियमित योगाभ्यास करते है। देश में इस समय लगभग 20 हजार योग-शिक्षक हैं। जर्मनी के स्कूलों में बच्चों को योग सिखाया जा रहा है। योग का प्रचार-प्रसार कमाई का बड़ा जरिया बन गया है। इसमें अब बेहतर करियर देखा जा रहा है।

फ्रांस के कई शहरों में खुले योग स्टूडियो

फ्रांस की राजधानी पेरिस सहित कई शहरों में कई योग-स्टूडियो खुल गए हैं। इसके अलावा फिटनेस सेंटरों में योग सीखने की सुविधाएं भी मिलने लगी हैं। पेरिस में कई योग स्टूडियो हैं, जिनमें प्रत्येक कक्षा के लिए के लिए 20 से 25 यूरो लिए जाते हैं। यह वर्तमान समय का सबसे लोकप्रिय उद्योग बनता जा रहा है।

Also Read : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आज रिहर्सल, कल होगा योग

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox