Friday, July 5, 2024
HomeDelhiPitbull Attack: 10 साल की मासूम बच्ची पर पिटबुल ने किया हमला,...

Pitbull Attack: 10 साल की मासूम बच्ची पर पिटबुल ने किया हमला, बच्ची की हालत गंभीर

India News(इंडिया न्यूज़), Pitbull Attack: कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा है। जहां एक बार फिर एक लावारिस पालतू कुत्ते ने एक छोटे बच्चे को काट लिया है। ताजा मामला गाजियाबाद के शालीमार गार्डन से सामने आया है। जहां एक 10 साल की लड़की पर पालतू पिटबुल ने हमला कर दिया, जिससे उसकी आंख, मुंह और जांघ के पास गहरे घाव हो गए और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पिटबुल ने 10 साल की बच्ची को काटा

आपको बता दें कि शालीमार गार्डन क्षेत्र बी-7 डीएलएफ निवासी नाज मोहम्मद की 10 वर्षीय बेटी कल शाम करीब 6:30 बजे थाने में खेल रही है। तभी पड़ोस की बिल्डिंग बी-8 में परवीन के पालतू कुत्ते ने लड़की पर हमला किया। इससे पहले उसको बच्ची को दिल्ली के जीटीबी और फिर अन्य निजी अस्पतालों में दिखाने के बाद भी उसे इलाज नहीं मिला। जिसके बाद बच्ची को कौशांबी मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

10 मिनट तक बच्ची को नोचता रहा

नाज मोहम्मद परिवार के साथ शालीमार गार्डन एरिया डीएलएफ बी7 में रहते हैं। उसके पड़ोस में अमर सिंह रहता है। अमर सिंह ने एक पिटबुल कुत्ता पाल रखा है। बुधवार शाम साढ़े छह बजे नाज मोहम्मद की 10 वर्षीय बेटी आलिया नाज अमर सिंह के घर गई थी। वह अमर सिंह की बेटी मानवी से मिलने गई थीं। इसी दौरान कुत्ते ने आलिया पर हमला कर दिया। घर के अन्य लोग घर की छत और बाहर थे।

इस दौरान कुत्ता 10 मिनट तक आलिया को नोचता रहा। लड़की की चीख सुनकर एक बुजुर्ग व्यक्ति लाठी लेकर मौके पर पहुंच गया। उन्होंने कुत्ते को कई बार मारा। बड़ी मुश्किल से बूढ़े ने डंडे से डराकर बच्ची को कुत्ते से छुड़ाया। परिजन बच्ची को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए। जिसके बाद बच्ची को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही आपको बता दें कि पिटबुल ने लड़की को इतना काटा कि उसके गाल का एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह जख्मी हो गया।

ये भी पढ़ें:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular