Friday, July 5, 2024
HomeDelhiLakes Near Delhi: वीकेंड पर यहां घूमने का बनाएं प्लान, आपके नजदीक...

Lakes Near Delhi:

नई दिल्ली: गर्मी के दिनों में अगर आप कहीं ठंडी जगह पर घूमने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। इस उमस भरी गर्मी में झीलों वाली जगहों घूमना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में जो दिल्ली-एनसीआर के बेहद करीब हैं। यह जगह बजट फ्रेंडली भी हैं।

संजय झील

पूर्वी दिल्ली में मौजूद यह झील मानव निर्मित है। मयूर विहार, त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी से घिरी यह लेक शांति और सुकून से भरी हुई है। आप अपने परिवार साथ यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं।

भारद्वाज झील

यह झील दिल्ली-हरियाणा सीमा पर स्थित असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य की घनी जंगलों के बीच में है। पथरीली चट्टानों से घिरी हुई है। यह झील साइकिलिस्ट और ट्रेकर्स के बेहद लोकप्रिय है।

नैनी झील

उत्तरी दिल्ली के मॉडल टाउन में ये नैनी झील स्थित है। वहां रहने वाले लोगों के बीच यह स्थान काफी लोकप्रिय है। आप वीकेंड पर यहां घूमने जा सकते हैं।

दमदमा झील

दमदमा झील नई दिल्ली से करीब 64 किलोमीटर दूर है। मॉनसून के मौसम में लगभग 3 हजार एकड़ में फैले दमदमा झील में पक्षियों की सबसे ज्यादा प्रजातियां देखने को मिलती हैं। यहां रॉक क्लाइम्बिंग और नौका विहार की सुविधा भी उपल्बध है।

सुल्तानपुर झील

अगर आपको पक्षी और हरियाली पंसद है तो इस जगह आपको जरुर जाना चाहिए। यह झील हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य के पास है। ये दिल्ली से लगभग 34 किलोमीटर दूर है।

द लॉस्ट झील

गुड़गांव में स्थित द लोस्ट झील दिल्ली से लगभग 52 किलोमीटर दूर है। इस जगह बहुत शांति रहती है और यही कारण है कि यहां यहां प्रेमी जोड़े सबसे ज्यादा जाते हैं। लेकिन यहां जाते वक्त आप खाने-पीने की चीजें साथ लेकर ही जाएं। क्योंकि आपको यहां दुकानें बहुत कम नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें: DU के इस कॉलेज में नॉन-टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular