Categories: Delhi

‘अग्रहरि फाउंडेशन एक नई पहल’ की ओर से दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में चलाया गया पौधरोपण अभियान

इंडिया न्यूज, New delhi news। राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए अग्रहरि फाउंडेशन एक नई पहल के पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में पौधरोपण किया। इसके साथ ही लगाए गए पौधों को संरक्षित करने का शपथ भी लिया। इस अभियान की शुरूआत करते हुए अग्रहरी फाउंडेशन एक नई पहल के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव प्रसाद अग्रहरी ने मीडिया को बताया कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या सबसे अधिक है।

प्रत्येक नागरिक वर्षा ऋतु में एक पौधा जरूर लगाए

इस वजह से प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि वह वर्षा ऋतु में एक पौधा जरूर लगाए और पर्यावरण को बचाने में अपनी अहम भूमिका निभाने का प्रयास करे। केशव प्रसाद अग्रहरी ने कहा कि प्रदूषित हवा की वजह से कई बीमारियां पनप रही हैं। इन बीमारियों के खिलाफ पौधरोपण अभियान अग्रहरि फाउंडेशन एक नई पहल चलाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में कम से कम अग्रहरि फाउंडेशन एक नई पहल 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य बनाया है। जिसमें आज लगभग 92 पौधे लगाए जा चुके हैं।

पर्यावरण संरक्षित करने में अग्रहरि फाउंडेशन निभा रही है एक नई भूमिका

राष्ट्रीय महामंत्री वेद प्रकाश बंटी ने बताया कि पर्यावरण को संरक्षित करने में अग्रहरि फाउंडेशन एक नई पहल अपनी अहम भूमिका निभा रही है। वहीं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष माधव प्रसाद अग्रहरि ने कहा कि पर्यावरण को बचाने में हम सबकी भागीदारी होनी चाहिए। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अनिल कुमार अग्रहरी ने कहा कि पौधे लगाने के लिए समाज के अंदर एक सकारात्मक पहल की शुरूआत की गई है।

वर्षा ऋतु में हर वर्ष यह कार्यक्रम चलाने का किया जाएगा प्रयास

वर्षा ऋतु में यह कार्यक्रम अग्रहरि फाउंडेशन एक नई पहल हर वर्ष चलाने का प्रयास करेगी। इस मौके पर प्रदीप अग्रहरि, दिनेश अग्रहरि, लालबाबू और पीके चौरसिया सहित दर्जनों लोगों ने पौध रोपण लगाकर अग्रहरि फाउंडेशन एक नई पहल द्वारा चलाए जा रहे पौध लगाओ, जीवन बचाओ अभियान को बढ़ावा दिया।

Also Read : ओम शांति रिट्रीट सेंटर में किया गया पौधरोपण

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago