होम / कामकाजी महिला आवास में युवतियों के जन्मदिन पर लगाए गए पौधे

कामकाजी महिला आवास में युवतियों के जन्मदिन पर लगाए गए पौधे

• LAST UPDATED : June 27, 2022

इंडिया न्यूज, Gurugram news। सोमवार को यहां कामकाजी महिला आवास में रहने वाली युवतियों के जन्मदिन पर पौधारोपण किया गया। वार्डन कविता सरकार की पहल पर यह कार्य किया गया। महिला आवास में वार्डन कविता सरकार की बेटी दृश्या (चिंकी), उमा का जन्मदिवस सोमवार को था। इसी सप्ताह ज्योति, आरती का जन्मदिन है। मीनाक्षी का जुलाई में जन्मदिन है।

सेलिब्रेशन को दिया गया एक सामाजिक रूप

इन सभी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को सेलिब्रेशन किया गया। सेलिब्रेशन को भी एक सामाजिक रूप दिया गया। सभी को जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही यहां सामूहिक रूप से पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर सभी को जन्मदिन की बधाई देते हुए वार्डन कविता सरकार ने कहा कि सामाजिक संदेश देने के लिए यह मायने नहीं रखता कि हम कहां पर रहते हैं या किस प्रोफेशन में हैं। इसके लिए खुद में जुनून होना चाहिए।

पर्यावरण का विषय आज के समय में है महत्वपूर्ण

पर्यावरण का विषय आज के समय में महत्वपूर्ण है। इसलिए यहां बेटियों के जन्मदिवस पर पौधारोपण को ही उन्होंने महत्वपूर्ण माना। ऐसा कार्य सभी को करना चाहिए। जहां कहीं भी खाली जगह हो, वहां पर पेड़ लगाए जाने चाहिए, ताकि हमारा आॅक्सीजन लेवल सुधर सके। पौधे लगाकर उनका ध्यान भी रखें।

Also Read : ‘अग्रहरि फाउंडेशन एक नई पहल’ की ओर से दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में चलाया गया पौधरोपण अभियान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox