होम / अमेरिका के ह्यूस्टन में हरियाणवियों ने हरियाली बढ़ाने के लिए लगाए पौधे

अमेरिका के ह्यूस्टन में हरियाणवियों ने हरियाली बढ़ाने के लिए लगाए पौधे

• LAST UPDATED : June 6, 2022

इंडिया न्यूज, गुरुग्राम। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नेहरा खाप ट्रस्ट ने संयुक्त राज्य अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में भी पौधरोपण किया। यह पौधरोपण ट्रस्ट के कानूनी प्रकोष्ठ प्रमुख सतबीर नेहरा एडवोकेट व उनके परिवार ने किया। इस अवसर पर ह्यूस्टन शहर में दर्जनों फलदार, छायादार और फूलदार पौधों का रोपण किया गया।

अमेरिका और भारत के मानक समय में है 12 घण्टे का अंतर

नेहरा खाप ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अमित नेहरा ने गुरुग्राम में बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के मानक समय में 12 घण्टे का अंतर है। ह्यूस्टन में यह दिवस भारत के हिसाब से सोमवार को मनाया गया। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर नेहरा खाप ट्रस्ट ने वाकई विश्वस्तरीय कार्य किया है। इससे ट्रस्ट के क्रियाकलापों का संसार के हर कोने में होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। गौरतलब है कि सतबीर नेहरा एडवोकेट हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल के दूसरे कार्यकाल के दौरान 1987 में उनके पॉलिटिकल एडवाइजर रह चुके हैं। इस पद का उन्होंने बखूबी निर्वहन किया और इसके बाद उन्होंने वकालत में भी खूब नाम कमाया।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण करने का निश्चय

सतबीर नेहरा को-आॅपरेटिव बैंक में मैनेजर पद से सेवानिवृत्त अपनी पत्नी प्रोमिला नेहरा के साथ इस साल 2 अप्रैल से संयुक्त राज्य अमेरिका के ह्यूस्टन में रह रही बेटी रसिना नेहरा के पास गए हुए हैं। नेहरा खाप ट्रस्ट के पदाधिकारी होने के नाते उन्होंने तय किया कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ह्यूस्टन सिटी साइप्रस ब्रिजलेंड में भी पौधरोपण करेंगे। इस नेक कार्य में डेलॉयट कम्पनी में अधिकारी उनकी बेटी रसिना नेहरा, सात वर्षीय दोहते रयांश रमन और पत्नी प्रोमिला नेहरा ने बखूबी साथ दिया। उन्होंने इस मौके पर अपनी बेटी के घर के विशाल परिसर में पौधों का रोपण कर नेहरा खाप ट्रस्ट का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़े : IFFA Awards 2022 का इंतजार हुआ खत्म, बड़े सितारे लगाएंगे मनोरंजन और ग्लैमर का तड़का

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox