Delhi

PM Modi in Parliament: मोदी ने पुछा कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया , जानें खड़गे ने जवाब देते हुए क्या कहा

India News(इंडिया न्यूज़) PM Modi in Parliament: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने कहा- PM मोदी पूछते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में क्या किया। हमने इतने सालों तक लोकतंत्र और संविधान को बचाकर रखा, तभी आज आप प्रधानमंत्री बन पाए हैं। इनके राज में अगर कोई कुछ बोलता है तो उसे जेल में डाल देते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में महिला कांग्रेस ब्लॉक के अध्यक्षों और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

हमने पिछले 70 वर्षों में लोकतंत्र को जीवित रखा

कांग्रेस नेता खरगे ने कहा कि हमारी लड़ाई नागरिकों के लिए है। यह हमारी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। जब प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं ’70 साल में क्या किया’, तो मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि मोरारजी देसाई और अटल बिहारी वाजपेयी भी ने भी पिछले 70 वर्षों में प्रशासन का नेतृत्व किया। हम सभी ने पिछले 70 वर्षों में लोकतंत्र को जीवित रखा। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी की महिला नेताओं को कड़ी मेहनत करने और आगामी आम चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लेना चाहिए।

2 करोड़ नौकरी और 15 लाख रुपए देने का वादा झूठा

PM मोदी ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। साथ ही उन्होंने विदेशों में जमा काला धन वापस लाकर देश के नागरिकों को 15 लाख रुपए देने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने अपने वादे भी पूरे नहीं किए। देश का प्रधानमंत्री ऐसा झूठा होता है क्या? देश का प्रधानमंत्री बेईमान कैसे हो सकता हैं? वे किसी को झूठा वादा नहीं करते हैं।

इंदिरा और राजीव गांधी के बलिदान का किया जिक्र

इंदिरा जी और राजीव जी ने देश को एकजुट रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। कांग्रेस पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं ने देश के लिए अपनी जान दी। BJP के पास कौन सा ऐसा नेता है? हम इस देश के लिए अपना योगदान दे रहे हैं,

मणिपुर में हो रहे अत्याचारों पर चुप रहे

मणिपुर का जिक्र करते हुए खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर में हो रहे अत्याचारों पर चुप रहे और विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद ही उन्होंने इस मुद्दे पर संसद को संबोधित किया। राहुल गांधी उस वक्त सांसद भी नहीं थे, फिर भी वे मणिपुर गए, लेकिन PM नहीं गए। BJP जोड़ने का नहीं बल्कि तोड़ने का काम करती है।
वहां लोग मर रहे हैं, लेकिन वे चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। ऐसे लोग देश की क्या हिफाजत करेंगे? देश के लिए क्या बलिदान देंगे? अगर राहुल गांधी जी मणिपुर जा सकते हैं, तो PM मोदी क्यों नहीं?

बीजेपी और कांग्रेस की आइडियोलॉजी पर बात

RSS प्रमुख मोहन भागवतजी महिलाओं को सिर्फ गृहणियों की भूमिका में रहने की बातें करते रहे हैं। लेकिन हमारा विचार इनसे एकदम अलग है। 1925 में गांधीजी के बाद सरोजिनी नायडूजी कांग्रेस अध्यक्ष बनी थीं, उस साल RSS का जन्म हुआ, जिसका नेतृत्व आज तक किसी महिला के हाथ नहीं आया है।बीजेपी और RSS वालों की आइडियोलॉजी ये है कि महिलाओं को पढ़ने न देना उनसे बस काम करवाना।

अगले साल PM अपने घर तिरंगा फहराएंगे

15 अगस्त को मोदी जी ने कहा कि वह 2024 में भी लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। मुझे लगता है कि वह तिरंगा तो जरूर फहराएंगे, लेकिन लाल किले पर नहीं, अपने घर पर फहराएंगे। आपको यह प्रतिज्ञा लेनी है कि 2024 में BJP सरकार को हटाना है, क्योंकि इनकी सरकार में कोई सुखी नहीं है। इसलिए मैं आप सभी को सलाह देना चाहता हूं कि आप अच्छा काम करें और BJP को हटाएं।

इसे भी पढ़े:Delhi Metro Phase 4: रफ्तार में है फेज 4 का काम 40% से ज्यादा काम पूरा, 2026 का लिया है लक्ष्य

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago