Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiनॉर्थ ईस्ट न दिल्ली से दूर है और न दिल से, पूर्वोत्तर...

नई दिल्ली: त्रिपुरा-नागालैंड और मेघालय के चुनावी नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। पीएम पर जमकर गुलाबों के फूलों की बारिश की गई। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी भी की। वहां मौजूद लोगों ने नारे लगाए- पूर्वोत्तर की जीत हमारी है, अब चौबीस (2024) की बारी है। अलगाव छोड़ विकास का साथ…मोदी जी का स्वागत है।

पीएम ने जताया आभार

कार्यकर्ताओं के स्वागत, अभिनन्दन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि मैं त्रिपुरा-नागालैंड और मेघालय के लोगों का आभार व्यक्त करता हू। बीजेपी के कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देता हूं। इन राज्यों की जनता ने हमारे साथी सहयोगियों को भरपूर आशीर्वाद दिया है। दिल्ली में भाजपा के लिए कार्य करना कठिन नहीं है लेकिन नॉर्थ ईस्ट में हमारे कार्यकर्ताओं ने दोगुनी मेहनत की है, उनके मेहनत की मैं सराहना करता हूं और धन्यवाद करता हूं।

नॉर्थ ईस्ट न दिल्ली से दूर है और न दिल से

पीएम ने आगे कहा कि पहले नॉर्थ ईस्ट में चुनाव होते थे तो हिंसा की चर्चा होती थी। त्रिपुरा में तो एक पार्टी के अलावा किसी दूसरी पार्टी का झंडा तक नहीं होता था। ये नतीजे लोकतंत्र में आस्था को दर्शाते हैं। हमने बड़ा परिवर्तन देखा है। बीजेपी ने नॉर्थ ईस्ट की दशा और दिशा बदली। नॉर्थ ईस्ट न दिल्ली से दूर है और न दिल से. नॉर्थ ईस्ट के लोगों को अब लगता है कि उनकी उपेक्षा नहीं हो रही है।

पीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम ने यह भी कहा कि ऐसे विशेष शुभचिंतक भी हैं, जिन्हें यह सोच-सोच कर सिर में दर्द भी होता है कि बीजेपी की जीत का राज क्या है। लेकिन मैं ऐसे हर शुभचिंतक को बीजेपी की सफलता का रहस्य बताना चाहता हूं। भाजपा के विजय अभियान का रहस्य छिपा है ‘त्रिवेणी’ में इसकी पहली शक्ति हैं- भाजपा सरकारों के कार्य. दूसरी शक्ति है- भाजपा सरकारों की कार्य संस्कृति। तीसरी शक्ति है- भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवा-भाव. ये तीनों मिलकर बीजेपी की शक्ति को 111 गुना बढ़ाते हैं। हम देश को नई राजनीति और नई संस्कृति दी है।

हमारी प्रेरणा- एक भारत-श्रेष्ठ भारत

प्रधानमंत्री ने इसके आगे कहा पहले माना जाता था कि स्टेट्समैन अगली पीढ़ी और नेता अगले चुनाव के बारे में सोचते हैं पर मेरा मानना है कि आज के कुछ नेता का मॉडल है कि वो अगले दिन के अखबार और टीवी के बारे में सोचते हैं। हमारे लिए देश और देशवासी प्रथम हैं। हमारे काम के तरीकों में भेदभाव नहीं होता है। हम कठिन रास्तों पर चलने की हिम्मत रखते हैं। सबके लिए सेवाभाव से काम कर रहे हैं।हमारी प्रेरणा- एक भारत-श्रेष्ठ भारत है। हम सबसे कठिन चीजों को हल करने की सोचते हैं। साथ ही लोगों का जीवन सरल बनाने के लिए काम करते हैं।

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular