Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiPM Modi Man Ki Baat: आज है पीएम मोदी के मन की...

India News (इंडिया न्यूज़), PM Modi Man Ki Baat, दिल्ली: पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आज रविवार को 100वां एपिसोड हैं। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार और प्रशासन ने जोरदार तैयारियां की है। आपको बता दें आज सुबह 11:00 बजे एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। इस एपिसोड से पहले ये वीडियो जारी किया गया है जिसमें यह बताया गया कि मन की बात कार्यक्रम को रिकॉर्ड करने के दौरान किस तरह की तैयारी की जाती है।

जानकारी के लिए बता दे यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर रिकॉर्ड किया जाता है। आज ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर पीएम मोदी का 100वां मन की बात कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। बता दें, 3 अक्टूबर 2014 को मन की बात का सबसे पहला एपिसोड प्रसारित किया गया था, तब से ये रेडियो कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित होता है।

प्रधानमंत्री की अपील सफल साबित हुई

बता दे अब तक किए गए प्रसारण में सेल्फी विद डॉटर, घरेलू खिलौनों को प्रोत्साहन और कोविड के समय की गई प्रधानमंत्री की अपील बेहद सफल साबित हुई। वहीं, पीएम मोदी ने जब से मन की बात कार्यक्रम शुरू किया है तब से देश में रेडियों के श्रोताओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।

जानिए क्या है बीजेपी का लक्ष्य
  • BJP के सभी लोकसभा सांसदों से कहा गया है कि वो अपने अपने संसदीय क्षेत्र में एक चुने हुए जगह पर लोगों के साथ इस प्रसारण को सुनें।
  • इस रेडियो प्रसारण को एक साथ ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के सुनने का रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • सभी सांसद करीब 1000 लोगों के साथ इस विशेष प्रसारण को सुनेंगे।
  • पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने देशभर में 2150 जगहों पर इस प्रसारण को सुनवाने का इंतज़ाम किया है।
  • इसके ज़रिए 4-5 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
  • बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, देशभर में 4 लाख स्थानों पर मन की बात और मेरे संसदीय क्षेत्र पटना साहिब लोकसभा में 600 से अधिक स्थानों पर आम जनता, कार्यकर्ता और प्रबुद्ध वर्ग मन की बात के 100वें संस्करण के साक्षी बनेंगे।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली में 6 डिग्री तक कम हुआ पारा, 5 मई तक हो सकती बारिश

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular