होम / रामलीला मैदान में पीएम मोदी का श्री राम को नमन, लिए 10 बड़े संकल्प

रामलीला मैदान में पीएम मोदी का श्री राम को नमन, लिए 10 बड़े संकल्प

• LAST UPDATED : October 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) : आज देशभर में दशहरा यानि विजयादशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी दिल्ली के द्वारका के रामलीला मैदान में विजयदशमी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां पहुंचकर पीएम ने पहले पूजा अर्चना की। यहां जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने यहां कहा कि “मैं समस्त भारतवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। ये पर्व अन्याय पर न्याय की विजय पर्व है…ये अत्याचारी रावण पर भगवान श्री राम के विजय का पर्व है। हम इसी भावना के साथ हर वर्ष रावण दहन करते हैं। ये पर्व हमारे लिए संकल्पों का पर्व है, अपने संकल्पों को दोहराने का पर्व है।

राम मंदिर को लेकर कही यह बात

पीएम मोदी ने, “आज हमें सौभाग्य मिला है कि भगवान राम का भव्य मंदिर बनते हुए देख रहे है। अयोध्या में अगली बार रामनवमी पर लोगों को हर्षित करने वाला पल होगा। राममंदिर में भगवान राम के विराजमान के बस कुछ ही महीने बचे है। शताब्दियों के बाद भगवान राम मंदिर में विराजमान होंगे।”

चंद्रयान को लेकर कही यह बात

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत चन्द्रमा पर विजयी हुआ है. कुछ सप्ताह पहले संसद के नए भवन में प्रवेश किया है। नारी शक्ति अधिनियम पास किया है दुनिया देख रही है मदर ऑफ़ demcoracy है। ये पर्व हमारे लिए संकल्पो का पर्व है। पूरी दुनिया भारत की ताकत देख रही है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं।

समाज की विकृति का हो दहन: पीएम मोदी

अपने सम्बोधन में पीएम ने यह भी कहा कि ‘आजादी के 75 साल बाद भारत के भाग्य का उदय होने जा रहा है। यही वो समय भी है जब भारत को पहले से बहुत सतर्क रहना जरूरी है। हमें याद रखना है कि रावण का दहन का महज एक पुतले का ना हो। ये दहन उस विकृति जो समाज को जाति धर्म बांटने का काम करे। आने वाले 25 वर्ष भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पूरा विश्व आज भारत को नजर टिकाए हमारे सामर्थ्य को देख रहा है। अब हमें विश्राम नहीं करना है।

पीएम मोदी ने किया रावण दहन

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशहरा के अवसर पर द्वारका सेक्टर 10 में ‘रावण दहन’ किया। वहीँ, दिल्ली एलजी ने लव कुश रामलीला में रावण के पुतले का दहन किया।

नोएडा में भी जोरशोर से हुआ रावण दहन

वहीं, नोएडा स्टेडियम में भी आज पुतला दहन किया गया। बता दें, नोएडा के प्रख्यात 12-22 स्टेडियम में हर साल की तरह इस बार भी दशहरा मेला का आयोजन हुआ, जिसमें नोएडा समेत आसपास के शहरों से आए लोगों ने शिरकत की। मेले को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। सहायक पुलिस कमिश्नर लेवल ऑफ़िसर ने खुद मेले की सुरक्षा सँभाली। इसी दौरान हुई रामलीला में कई कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया।

ALSO READ ; युवाओं के लिए खुशखबरी, दिल्ली पुलिस में होगी बंपर भर्ती

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox