Delhi

PM मोदी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री को किया याद, कांग्रेसी नेता बोले- हमारे मतभेद हैं लेकिन…

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), PM Modi: देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। 25 मई को दिल्ली की 7 सीटों पर भी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। लेकिन उससे एक दिन पहले दिल्ली के दिग्गज कांग्रेस नेता माने जाने वाले संदीप दीक्षित ने पीएम मोदी (PM Modi) की तारीफ करते दिखें हैं। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने अपनी मां और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की तारीफ करते हुए कहा कि वह निजी तौर पर उनका बहुत सम्मान करते हैं। इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में आम आदमी पार्टी और सीएम केजरीवाल पर निशाना भी साधा।

अरविंद केजरीवाल पर लगाया आरोप

हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शीला दीक्षित की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी (PM Modi) ने कि वह शीला दीक्षित को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं और उन पर लगाए गए आरोप उन्हें अस्वीकार्य हैं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि सीएम ने अपने आखिरी दिनों में दीक्षित जी पर गंभीर आरोप लगाकर उन्हें बदनाम किया था। शुक्रवार को दिल्ली कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के बयान की क्लिप पोस्ट कर उनकी तारीफ की।

संदीप दीक्षित ने की PM मोदी की तारीफ

दरअसल, संदीप दीक्षित दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे हैं। संदीप दीक्षित ने पीएम मोदी के बयान का क्लिप शेयर करते हुए लिखा, राजनीतिक मतभेदों के बावजूद, प्रधान मंत्री ने मेरी मां और उनके योगदान को याद किया। मेरी मां और प्रधानमंत्री ने 12 वर्षों तक मुख्यमंत्री के रूप में एक साथ काम किया और कई मंचों पर मिलते रहे। सार्वजनिक जीवन में इस प्रकार के शिष्टाचार का बहुत महत्व है।

ये भी पढ़ेंः- नाबालिग लड़की का इनरवीयर उतारकर अपने कपड़े उतारना अपराध नहीं: हाईकोर्ट

आपको बता दें कि इन लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। दिल्ली की सात सीटों में से तीन सीटों पर कांग्रेस जबकि चार सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने इस चुनाव में उत्तर-पूर्वी दिल्ली से पूर्व जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को टिकट दिया है। इस सीट से संदीप दीक्षित की भी प्रबल दावेदारी थी, लेकिन अंत में टिकट कन्हैया को दे दिया गया। उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के मनोज तिवारी से है, जो यहां से दो बार से चुनाव जीत रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः- कितनी गाड़ी खरीद सकता है एक आदमी, जानिए क्या है नियम

Ajay Gautam

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago