Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Wall Collapsed Update: पुलिस ने ठेकेदार और साइट सुपरवाइजर को किया...

Delhi Wall Collapsed Update:

दिल्ली के अलीपुर में शुक्रवार को एक गोदाम की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया था। इस मामले की जांच कर रही  पुलिस ने ठेकेदार सिकंदर दास और साइट सुपरवाइजर सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जमीन का मालिक शक्ति सिंह घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

आपको बता दें ये हादसा शुक्रवार को अलीपुर के बकौली गांव में हुआ था। जहां एक गोदाम की 15 फीट ऊंची दीवार गिरने से करीबन 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि आठ मजदूर घायल हो गए थे। घायल मजदूरों में से  दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये हादसा उस वक्त हुआ, जब निर्माणाधीन गोदाम की दीवार के नजदीक नींव की  खुदाई का काम चल रहा था।

टीम ने 13 लोगों को किया रेस्क्यू

इस हादसे के बाद आस-पास के लोगो में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बचाव टीम ने मजदूरों व स्थानीय निवासियों की मदद से 13 लोगों को मलबे से बाहर निकाला। सभी को नजदीकी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने 6 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया।

गैर-कानूनी तरीके से चल रहा था काम

शुरुआती जांच में पता चला है, कि यह गोदाम पूरी तरह से गैर-कानूनी तरीके से प्रशासन की मिलीभगत करके बनाया जा रहा था। गोदाम की दीवार 100 फीट लंबी व 15 फीट ऊंची तैयार कर ली गई थी। लेकिन शुक्रवार को इसी के बगल में  दूसरे गोदाम को बनाने के लिए नींव की खुदाई का काम चल रहा था। जिसमें करीब 20 मजदूर मौके पर थे।

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular