Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiवाद विवाद के चलते पुलिस के जवान ने चलायी गोली, Delhi रोहिणी...

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट से एक खबर सामने आ रही है। सुबह का यह मामला चौकाने वाला है। हुआ कुछ यु की आज सुबह 9 बजे के करीब दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में गोली चली

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : 

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट से एक खबर सामने आ रही है। सुबह का यह मामला चौकाने वाला है। हुआ कुछ यु की आज सुबह 9 बजे के करीब दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में गोली चली। घटना का पता चलते ही पुलिस ने मौके का जायजा लेते हुए मामला शांत करवाया। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक वकील और मुवक्किल के बीच विवाद में गोली चली थी।

Police personnel fire in Delhi Court

नगालैंड पुलिस के जवान ने चलायी गोली

Police personnel fire in Delhi Court

पुलिस के अनुसार सुबह 8.45 बजे दिल्ली के रोहिणी के गेट नंबर 7 पर एक वकील और क्लाइंट के बीच झगड़ा चल रहा था। झगड़े से परेशान होकर सुरक्षा में तैनात नगालैंड पुलिस फोर्स के जवान ने दोनों के बीच में झगड़ा खत्म कराने के लिए जमीन की तरफ बंदूक का मुंह कर गोली चला दी। गोली चलते ही वहां उपस्थित सभी लोग घबरा गए।

रोहिणी कोर्ट में बढ़ायी सिक्योरिटी

Police personnel fire in Delhi Court

जिसके बाद पुलिस ने जवान को हिरासत में लेकर रोहिणी कोर्ट की चौंकी में लाया गया। मामले को शांत कर पुलिस ने राहत की सांस ली। मामला शांत होने के बाद कोर्ट की सिक्योरिटी एक बार फिर बढ़ा दी गई है।

Read More : Ghaziabad पुलिस को मिली बड़ी सफलता, Online ठगी करने वाले गिरोह का किया प्रर्दाफाश

Also Read : पश्चिमी ऊफान से दिल्ली वासियों को राहत, तापमान में आई गिरावट

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular