Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiराजधानी दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, विभिन्न कमेटियों ने किया मंत्रोचार...

India News (इंडिया न्यूज़) : देश भर में पवन पर्व नवरात्री जल्द आने वाली है। इसके लिए राजधानी दिल्ली में रामलीला मंचन की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। बता दें, बीते रविवार को दो रामलीला कमेटियों ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ भूमि पूजन किया। इस दरम्यान मंचन में भाग लेने वाले कलाकारों ने कार्यक्रम में आए अतिथियों को अपने अभिनय की छटा बिखेरकर मंत्रमुग्ध कर दिया।

मंत्रोचार के साथ रामलीला मंचन की तैयारी शुरू

सामने आई जानकारी के अनुसार, आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार फेज-दो ने भूमि पूजन वैदिक रीति रिवाज के साथ मंत्रोच्चारण के बीच किया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अधिकारीयों ने मंचन से जुड़े कलाकारों को कलावा बांधकर अनुबंधित किया। इसके बाद कलाकारों ने अपने अभिनय से यहां उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बता दें, भूमि पूजन के इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, विधायक राजेश गुप्ता, पार्षद रेखा गुप्ता आदि मौजूद दिखे।

श्री रघुनंदन लीला कमेटी ने भी किया भूमिपूजन

इसके अलावा दिल्ली छावनी के सदर बाजार में श्री रघुनंदन लीला कमेटी ने भी रामलीला मंचन के लिए वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और मंगलध्वनि व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच भूमि पूजन किया। प्रधान दीपक सिंघल ने जानकारी दी कि इस बार विशाल मंच पर पुरुषोत्तम भगवान राम की लीला का मंचन 15 अक्टूबर से शुरू होगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस बार चंद्रयान-3 की सफलता और अयोध्या के श्रीराम मंदिर की भव्यता का नजारा भी इस मंच पर नजर आएगा।

also read ; पीएम मोदी के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता ; राहुल, केजरीवाल समेत इन नेताओं दी बधाई

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular