Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiराष्ट्रपति मुर्मू ने SC परिसर में किया अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

राष्ट्रपति मुर्मू ने SC परिसर में किया अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

India News(इंडिया न्यूज़) SC : सुप्रीम कोर्ट की ओर से आज यानि रविवार को संविधान दिवस समारोह आयोजित किया गयाा। बता दें , इस समारोह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोधित किया। साथ ही उन्होंने कोर्ट परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया।

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

सामने आई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 7 फीट ऊंची प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मु और CJI चंद्रचूड़ ने पौधारोपण भी किया। बता दें, इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, केंद्रीय कानून राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, शीर्ष अदालत के अन्य न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के पदाधिकारिओं के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

also read : टनल में फंसे मजदूरों को बचाने आई Indian army, पूरे देश की जगी उम्मीदें

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular