होम / खेतों में आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए करें उपाएं: निशांत यादव

खेतों में आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए करें उपाएं: निशांत यादव

• LAST UPDATED : April 26, 2022

गुरुग्राम। Prevent fire incidents in the Fields जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने खेतों में हो रही आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए किसानों से ऐहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दिन-प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी के कारण खेतों में बचे अवशेष में अपने आप आग लग सकती है, जिससे किसानों का काफी नुकसान हो सकता है। वायु प्रदूषण में भी बढ़ोतरी होगी।

तापमान सामान्य से अधिक Prevent fire incidents in the Fields  

उपायुक्त ने कहा है कि मौसम विभाग के अनुसार तापमान सामान्य से अधिक है। बढ़ती गर्मी के कारण कहीं भी सूखे घास-फूस और खेतों में बचे अवशेष में अपने आप आग लग सकती है। सभी किसानों को ध्यान रखना होगा कि उनके खेतों में आगजनी की घटना ना हो। इसके लिए किसानों को काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। जिन किसानों ने फसल निकाल ली है, वे तुरंत बचे हुए अवशेषों से तुड़ा बना लें और उसके बाद खेतों की जुताई कर दें। गर्मी से होने वाली आगजनी से बचने के लिए बस यही उपाय है।

उन्होंने कहा कि समय की मांग के अनुसार खेतों में फसल अवशेष प्रबंध की भी बहुत अधिक जरूरत है। अगर समय पर फसल अवशेष का प्रबंधन हो जाए तो कमाई भी की जा सकती है और गर्मी के कारण लगने वाली आग से भी छुटकारा पाया जा सकता है। कुछ लोग हैं जो ऐसा कर भी रहे है और उन्हें फसल अवशेष प्रबंधन से मोटा मुनाफा होता है। सरकार भी फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर गंभीर है और इस सोच के साथ किसानों की भलाई के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं।

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube                                                                       

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox