होम / Protest : दिल्ली में BJP और AAP का एक-दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने नहीं दी अनुमती

Protest : दिल्ली में BJP और AAP का एक-दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने नहीं दी अनुमती

• LAST UPDATED : February 2, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Protest: राजधानी में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। पुलिस को दिल्ली के कई इलाकों और पंजाब से भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के आने की सूचना मिली है।

 AAP ने लगाया BJP पर आरोप

दरअसल, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ आम आदमी पार्टी शुक्रवार को दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन कर रही है। यह प्रदर्शन आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में होगा। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। आप का आरोप है कि बीजेपी देश के लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था को नष्ट कर रही है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली और उत्पीड़न इसका ताजा उदाहरण है।

1000 जवान तैनात रहेंगे 

हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 1000 जवानों को तैनात किया जाएगा। उधर, दिल्ली बीजेपी ने भी आज आप मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। पुलिस ने उन्हें भी अनुमति देने से इनकार कर दिया है। आप ने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए बीजेपी को हराना बहुत जरूरी है। जिस तरह से भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला कर रही हैं, अगर 2024 में वह दोबारा सत्ता में आईं तो चुनावी प्रक्रिया ही खत्म कर देंगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए – पुलिस

पुलिस अधिकारी ने कहा, ”विरोध को देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।” अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। पार्टी के प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे।

ये भी पढ़े:
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox