होम / कुमार विश्वास के बाद अब अलका लांबा के घर पहुंची पंजाब पुलिस Punjab Police reached Alka Lamba’s House

कुमार विश्वास के बाद अब अलका लांबा के घर पहुंची पंजाब पुलिस Punjab Police reached Alka Lamba’s House

• LAST UPDATED : April 20, 2022
आज समाज नेटवर्क।
नई दिल्ली। Punjab Police reached Alka Lamba’s House पंजाब पुलिस बुधवार को लगातार एक्शन में है। पंजाब पुलिस सुबह मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास के घर के बाद दोपहर को आम आदमी पार्टी की पूर्व सदस्य अलका लांबा के घर कार्रवाई के लिए पहुंच गई। अलका लांबा ने इस मामले को लेकर ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, पंजाब पुलिस मेरे घर पहुंच चुकी है। अब समझ आ रहा होगा कि आम आदमी पार्टी को पुलिस क्यों चाहिए थी…बीजेपी की तरह मात्र अपने विरोधियों को डराने और उनकी आवाज दबाने के लिए। थोड़ी तो शर्म करो केजरीवाल जी।

कुमार विश्वास ने पंजाब के मुख्यमंत्री चेतावनी दी Punjab Police reached Alka Lamba’s House

Punjab Police reached Alka Lamba's House 

इससे पहले पंजाब पुलिस की कार्रवाई को लेकर कुमार विश्वास ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी दी। अपने ट्वीट में देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए लिखा है- सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस मामले के तहत उनके खिलाफ केस किया गया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले उनके द्वारा दिए गए बयान को लेकर पुलिस कार्रवाई के लिए उनके घर पहुंची है। उल्लेखनीय है कि चुनाव से पहले कुमार विश्वास के एक बयान को लेकर काफी बवाल हुआ था। कवि ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने देश को तोड़ने की बात की थी। वहीं केजरीवाल ने जवाब में खुद को स्वीट आतंकी बताया था, जो लोगों के लिए स्कूल और अस्पताल खुलवाता है।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox