होम / दिनदहाड़े की गई फायरिंग में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत

दिनदहाड़े की गई फायरिंग में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत

• LAST UPDATED : May 29, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े की गई फायरिंग में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उन पर मानसा के गांव जवाहरके में फायरिंग हुई। उक्त फायरिंग में मूसेवाला के 2 साथी जख्मी हुए हैं। पंजाब में सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार ने शनिवार को सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा कम कर दी थी। मूसेवाला के पास पहले करीब 8 से 10 सुरक्षाकर्मी थे। जिसे घटाकर मान सरकार ने उनके पास सिर्फ दो ही सुरक्षाकर्मी छोड़े थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला अपने साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। तभी काले रंग की गाड़ी में सवार 2 बदमाशों ने उन पर फायरिंग की। जिससे उनकी मौत हो गई।

विजय सिंगला के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था चुनाव

सिद्धू मूसे वाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उक्त चुनाव में मूसेवाला हार गए और उन्हें हराने वाले विजय सिंगला राज्य के सेहत मंत्री बने थे। जिन्हें हाल ही में सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में करेंगे रैली

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox