Friday, July 5, 2024
HomeDelhiआप के राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा ने ली राज्यसभा...
आज समाज नेटवर्क, नई दिल्ली। 
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा, अकादमिक सुधारक अशोक मित्तल और व्यवसायी संजीव अरोड़ा ने आज राज्यसभा सदस्य की शपथ ली। नई दिल्ली स्थित राज्यसभा में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें विधिवत शपथ दिलाई गई। पंजाब में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा, अकादमी सुधारक अशोक मित्तल, व्यवसायी संजीव अरोड़ा, हरभजन सिंह और संदीप पाठक राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए। इनमे से राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा को आज शपथ दिलाई गई। शपथ लेने के बाद राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब और देश के हकों के लिए आवाज उठाऊंगा।

राघव को युवा नेता के रूप में जाना जाता

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने आज संसद में राज्यसभा सदस्य के पद की शपथ ग्रहण की। राघव चड्ढा को सहज और सरल युवा नेता के रूप में जाना जाता है। दिल्ली में अपनी छाप छोड़ने के बाद, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सोच और सकारात्मक कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं।  अशोक के. मित्तल एक प्रसिद्ध अकादमिक और प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक चांसलर हैं। एक विनम्र पृष्ठभूमि से आने वाले मित्तल ने एक कुशल ऑटोमोटिव उद्यमी बनने के लिए अपना काम किया। समाज और पंजाब राज्य की सेवा करने के के लिए उन्होंने एलपीयू की स्थापना की, जो आज भारत के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों में से एक है।

संजीव कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट चलाते

https://indianewsdelhi.com/delhi/students-appeal-to-pass-in-up-board-exam/

लुधियाना के टेक्सटाइल, स्टील और रीयल स्टेट कारोबारी संजीव अरोड़ा कृष्णा प्राण ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट चलाते हैं। इस ट्रस्ट की स्थापना उन्होंने अपने माता-पिता के कैंसर के कारण जान गंवाने के बाद किया था। यह ट्रस्ट पिछले 15 वर्षों से पंजाब के लोगों की सेवा कर रहा है और 160 से अधिक कैंसर रोगियों का निरूशुल्क इलाज कर चुका है। संजीव अरोड़ा दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, लुधियाना के गवर्निंग बोर्ड में भी हैं।

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular