Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiRaghav Chadha ने लंदन में करवाई सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

Raghav Chadha ने लंदन में करवाई सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इस समय यूनाइटेड किंगडम (यूके) में हैं। यहां उनकी आंख की सर्जरी हुई है। इससे जुड़ा एक नया अपडेट अब सामने आया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, राघव चड्ढा की सर्जरी सफल रही है। इस वक्त उनकी पत्नी और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी उनके साथ हैं।

कब भारत लौटेंगे राघव?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव चड्ढा काफी समय से आंखों की समस्या से जूझ रहे थे। यह समस्या इतनी गंभीर थी कि अगर इसका तुरंत इलाज न किया जाता तो उनकी आंखों की रोशनी जा सकती थी। ऐसे में राघव चड्ढा ने यूके में अपनी आंखों का बड़ा ऑपरेशन करवाया है। जब उन्हें बेहतर महसूस होगा तो वह भारत लौटेंगे और फिर से अपनी पार्टी के लिए प्रचार शुरू करेंगे।

जानें अब कैसी है तबियत?

अब खबर आई है कि राघव चड्ढा बिल्कुल ठीक हैं। उनकी आंख की सर्जरी हुई है और वह आराम कर रहे हैं। जैसे ही डॉक्टर उन्हें अनुमति देंगे वह भारत लौट आएंगे। बता दें कि राघव चड्ढा अपनी आंख की सर्जरी के लिए पिछले महीने से लंदन में हैं। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्म ‘चमकीला’ की रिलीज के चलते भारत लौट आई थीं, लेकिन राघव लंदन में ही रुके रहे।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular