Monday, July 8, 2024
HomeDelhiRahul Dravid: राहुल द्रविड़ का आज 51वां बर्थडे, यहां जानिए 'द वॉल' कैसे...

Rahul Dravid: राहुल द्रविड़ का आज 51वां बर्थडे, यहां जानिए 'द वॉल' कैसे बने भारतीय क्रिकेट की 'दीवार'

India News(इंडिया न्यूज़), Rahul Dravid: भारतीय क्रिकेट ने दुनिया को कई महान बल्लेबाज दिए हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और महेंद्र सिंह धोनी से लेकर विराट कोहली तक शामिल हैं। आज (11 जनवरी) महान भारतीय बल्लेबाज और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का जन्मदिन है। उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं। वह अपने शांत स्वभाव के लिए मशहूर हैं। उनके फैंस उन्हें ‘द वॉल’ और ‘मिस्टर भरोसेमंद’ के नाम से जानते हैं।

अपनी बल्लेबाजी से जीता सभी का दिल

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का जन्म गुरुवार, 1973 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। आज वह पूरे 51 साल के हो गए हैं। उनके पिता एक वैज्ञानिक और माँ एक कॉलेज लेक्चरर थी। द्रविड़ ने 17 साल की उम्र में कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया। कुछ ही दिनों में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया।

द्रविड़ को क्यों कहा जाता था दीवार

राहुल द्रविड़ बड़ी शांति और धैर्य के साथ खेलते थे। उनकी बल्लेबाजी महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी से बिल्कुल अलग थी। एक बार जब द्रविड़ क्रीज पर जम गए तो उन्हें आउट करना बहुत मुश्किल माना जाता है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने कहा कि पहले 15 मिनट में द्रविड़ को आउट करने की कोशिश करो। अगर ऐसा नहीं हुआ तो बाकी 10 खिलाड़ियों को आउट करो। द्रविड़ का डर दुनिया में हर जगह फेमस थी। विकेट पर टिके रहने की उनकी कला के कारण ही उन्हें भारतीय क्रिकेट की दीवार कहा जाने लगा।

लगाए थे शानदार शतक

राहुल द्रविड़ ने साल 1996 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। सौरव गांगुली ने भी इसी मैच में डेब्यू किया था। अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाया। वहीं, गांगुली 95 रन बनाकर आउट हो गई। उनकी क्लासिक बल्लेबाजी का हर कोई दीवाना था।

जब द्रविड़ को आया गुस्सा

साल 2006 में जब इंग्लैंड टीम का टेस्ट मैच भारत में हुआ था। टैब टीम इंडिया की कप्तानी द्रविड़ के हाथ में था। मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया हार गई थी, जिससे नाराज होकर गुस्सा होकर द्रविड़ ने ड्रेसिंग रूम में कुर्सी उठाकर फेंक दिया था। इंग्लैंड ने सीरीज 1-1 से बराबर कर लिया था।

द्रविड़ के नाम ये रिकॉर्ड

राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के लिए 164 टेस्ट मैचों में 13288 रन बनाए हैं, जिसमें 36 शतक और 63 शतक शामिल हैं। वहीं, उन्होंने 344 वनडे मैचों में 10889 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 12 शतक लगाए हैं। उन्होंने भारत के लिए 1 टी20 मैच भी खेला है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular