Delhi

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी के पीछे पक्ति में बैठने पर मचा बवाल, रक्षा मंत्रालय का आया ये रिएक्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Rahul Gandhi News: देश के PM नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के अवसर पर (गुरुवार) 11वीं बार लाल किले की प्राचीर से संबोधित किया। बता दें कि इस समारोह में केंद्रीय सरकार के मंत्री, लोकसभा में प्रतिपक्ष के कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। साथ ही इस समारोह में पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम को भी निमंत्रण दिया गया था।

राहुल गांधी की सीट को लेकर मचा बवाल

समारोह के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सीट को लेकर बवाल मच गया। दरअसल,कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पीछे की लाइन में बिठाया गया था, जिसपर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है।

प्रतिपक्ष का पद केंद्रीय मंत्री से होता है बड़ा

सांसद विवेक तन्खा ने बताया कि “रक्षा मंत्रालय इतना खराब व्यवहार क्यों कर रहा है। राहुल गांधी को चौथी चौथी पक्ति में बैठाया गया है। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष का पद किसी भी केंद्रीय मंत्री से बड़ा होता है। लोकसभा में वह PM के बाद आते हैं। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी आप राष्ट्रीय समारोह को राजनीति करने की इजाजत कैसे दे सकते हैं। आपसे इस प्रकार की उम्मीद नहीं थी।

रक्षा मंत्रालय ने दी सफाई क्या कहा?

राहुल गांधी को चौथी लाइन में बैठाने पर रक्षा मंत्रालय ने अपनी सफाई भी दे दी है। रक्षा मंत्रालय ने सफाई में बताया कि आगे की पक्ति हॉकी खिलाड़ियों के लिए चयनित की गई थी, जिसकी वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पीछे की लाइन में बैठना पड़ा। आपको बता दें कि राहुल गांधी के पीछे दो और पक्ति थी, जिसपर कुछ गेस्ट बैठे थे।

 

India News Regional

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago