Delhi

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने लद्दाख में पैंगोंग झील पर दी पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, सोनिया गांधी पहुंची ‘वीर भूमि’

India News(इंडिया न्यूज़) Rahul Gandhi: पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता को लद्दाख में पैंगोंग झील के तट पर श्रद्धांजलि दी। राहुल 25 अगस्त तक लद्दाख के दौरे पर हैं पहले ये दौरा 18 तक का था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में पैंगोंग झील के तट पर श्रद्धांजलि प्रार्थना सभा के बाद राहुल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला।  राहुल ने कहा, यहां चिंता की बात यह है कि चीन ने जमीन छीन ली है, लोगों का कहना है कि चीन की सेना इलाके में घुस आई है और उनकी चरागाह जमीन छीन ली गई है, लेकिन PM मोदी ने कहा कि एक इंच भी जमीन नहीं छीनी गई, लेकिन ये सच नहीं है, आप यहां किसी से भी पूछ सकते हैं।

राहुल ने पिता को किया याद

पैंगोंग झील के तट पर राजीव गांधी की फोटो लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। बीते दिन राहुल गांधी झील के पास स्पोर्ट्स बाइक चलाते दिखे थे। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी फोटो भी डाली और पिता राजीव को भी याद किया। राहुल ने कहा कि उनके पिता हमेशा कहते थे कि ये पैंगोंग झील खूबसूरत स्थानों में से एक है।

राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा,” पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं – हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज़ सुन रहा हूं।”

सोनिया गांधी ने ‘वीर भूमि’ पर दी श्रद्धांजलि

सोनिया गांधी  भी वीरभूमि में पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंची। उनके साथ प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। खरगे ने इस मौके पर कहा कि राजीव गांधी भारत के महान सपूत थे। वह एक ऐसे नेता थे जिन्होंने लाखों भारतीयों में आशा जगाई।

इसे भी पढ़े:Delhi Metro: दिल्‍ली मेट्रो में अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी को किया जा रहा है मजबुत, 5-6 महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago